Home
News

OnePlus फैंस के लिए तोहफा: Android 16 OxygenOS 16 अपडेट ने बदला अंदाज

OnePlus ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। OnePlus 13 और OnePlus 13s स्मार्टफोन को एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने पिछले महीने इस सॉफ्टवेयर को पेश किया था।

अब इसे भारत समेत कई देशों में रोलआउट किया जा रहा है। नए अपडेट में विजुअल अपग्रेड के साथ कई नए फीचर्स दिए गए हैं। अपडेट में परफॉर्मेंस को भी बेहतर किया गया है और ऐप ट्रांजिशन को स्मूद बनाया गया है।

Android 16 OxygenOS 16 अपडेट ने बदला अंदाज

अपडेट में क्या नया है?

OxygenOS 16 में UI को पूरी तरह नया लुक दिया गया है। इसमें लिक्विड ग्लास एलिमेंट्स को चुनिंदा ऐप्स में सीमित रूप से शामिल किया गया है। इसके अलावा, अब यूजर्स को नई क्लॉक स्टाइल्स और विजेट लेयर्स को कस्टमाइज करने की सुविधा मिलती है। सर्च बार को स्क्रीन के नीचे की ओर शिफ्ट किया गया है ताकि एक्सेस आसान हो सके।

वनप्लस का नया Plus Mind AI इकोसिस्टम अब Gemini के साथ इंटीग्रेट किया गया है, जिससे यूजर्स को बेहतर AI एक्सपीरियंस और नई ऐप कैपिबिलिटीज मिलती हैं।

अपडेट के नए फीचर्स

अपडेट के साथ नया Compass App और Game Assistant ऐप जोड़ा गया है, जो पुराने Games App की जगह लेता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से अब यूजर्स अपने फोन को टैबलेट या पीसी (Windows या macOS) से कनेक्ट कर सकते हैं और फाइल्स को सीधे ट्रांसफर कर सकते हैं। यह फीचर एप्पल यूजर्स के लिए भी क्रॉस-प्लेटफॉर्म सपोर्ट बढ़ाता है।

ऐसे करें OxygenOS 16 इंस्टॉल

अगर आपके पास OnePlus 13 या OnePlus 13s है, तो पहले यह सुनिश्चित करें कि डिवाइस में OxygenOS 15 का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल हो। इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

फोन की Settings में जाएं

  • Software Update सेक्शन पर स्क्रॉल करें
  • OxygenOS 16 अपडेट की जांच करें
  • Download and Install पर टैप करें
  • फोन को Reboot करें ताकि अपडेट एक्टिव हो सके

आगे किन डिवाइसेस को मिलेगा अपडेट

कंपनी के नवंबर 2025 के रोडमैप के अनुसार अगले स्टेप में OnePlus Open, OnePlus 12, OnePlus 12R, OnePlus Pad 3 और OnePlus Pad 2 जैसे डिवाइसेस को यह अपडेट मिलने की उम्मीद है। OxygenOS 16 के साथ वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को न केवल विजुअली बल्कि AI कैपिबिलिटीज के लिहाज से भी एक नया एक्सपीरियंस देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X