Home
News

फ्लिपकार्ट को लगा दिया 20 लाख का चूना

By Super

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि आज जबकि हर ओर आॅनलाइन शाॅपिंग का ट्रेड बढ़ाता जा रहा है और यह साइट्स कम समय में ही प्रसिद्ध हो रही हैं और भारी मुनाफा कमा रही है। ऐसे में, उन लोगों की भी कमी नहीं जोकि इनको भी चूना लगाने में पीछे नहीं रहते। ऐसा ही एक केस देखने में आया है।

फ्लिपकार्ट को लगा दिया 20 लाख का चूना

आपको बता दें कि ऑनलाइन स्टोर अपने ग्राहकों को सामान खरीदने के साथ ही पसंद न आने पर या क्वालिटी खराब होने पर सामान वापसी व पैसे वापिस की बात करती आई हैं पर यही रिटर्न पॉलिसी फ्लिपकार्ट कंपनी को बहुत भारी पड़ गई है। हुआ यूं कि वनस्थलीपुरम निवासी 32 वर्षीय वीरा स्वामी अपने परिवार एवं पड़ोसियों जैसेकि माता, पिता, पत्नी, भाइयों, बच्चों व पड़ोसियों के नाम से फ्लिपकार्ट से महंगा सामान मंगवाता था। सामान केे मिलने के बाद वह फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर को फोन करता और कहता कि जो सामान मिला है वो तो खराब है।

फ्लिपकार्ट शिकायत मिलते ही अपने प्रतिनिधि को सामान वापस लेने भेजता था। बस फिर वीरा स्वामी करता था हेरफेर। वास्तव में, वीरा स्वामी असली एवं सही सामान को रखकर उसी बॉक्स में दूसरा व सस्ता सामान रखता और वापिस लौटा देता था।

फ्लिपकार्ट को लगा दिया 20 लाख का चूना

फ्लिपकार्ट अपनी रिटर्न पॉलिसी के हिसाब से सामान वापिस मिलते ही मूल्य वापस कर देती थी। गत 20 माह में स्वामी ने 200 से अधिक सामान, अलग-अलग नाम व अकाउंट से मंगवाएं और रिटर्न के नाम पर फ्लिपकार्ट को 20 लाख रुपए की चपत लगा दी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी कस्टमर ने ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी को आईफोन का आर्डर देकर डिलीवरी पर आईफोन के काम न करने की शिकायत की और रिटर्न पालिसी के अंतर्गत जब सामान कंपनी को मिला तो उस पैकेट में पत्थर, बिस्कुट पैकेट, ईटें आदि मिली। साथ ही कई बार लोगों ने आर्डर डिलीवरी करने वालों को घरों में बंदकर पीटा।

 
Best Mobiles in India

English summary
a man from bangalore name swami ditched flipkart for 20 lac rupees. He used to order expensive products and then used to complain about the product. He used to get back his money as there are return policy.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X