Home
News

WhatsApp में आया बग, ब्‍लॉक करने के बाद आ रहे हैं मैसेज

By Neha Kashyap

अगर आप वॉट्सएप यूजर हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि वॉट्सएप पर एक बग ने हमला कर दिया है। इस बग के आने के बाद वॉट्सएप यूजर्स के पास ब्लॉक किए गए कॉन्टेक्ट्स से भी मैसेज आ रहे हैं। बता दें कि वॉट्सएप पर ब्लॉक फीचर मौजूद है, जिसमें यूजर्स उन कॉन्टेक्ट को ब्लॉक कर सकते हैं, जिनसे कॉन्टेक्ट रखना नहीं चाहते हैं। ब्लॉक करने के बाद वह कॉन्टेक्ट मैसेज, वॉयस कॉल और वीडियो कॉल नहीं कर सकता है। इसके अलावा वह यूजर वॉट्सएप प्रोफाइल और स्टेटस भी नहीं देख सकता है। बग आने के बाद ब्लॉक कॉन्टेक्ट मैसेज के अलावा प्रोफाइल पिक्चर और स्टेटस देख पा रहे हैं।

WhatsApp में आया बग, ब्‍लॉक करने के बाद आ रहे हैं मैसेज

सबसे पहले इस बग के बारे में द इंडिपेंडेंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया था। रिपोर्ट के अनुसार, ये बग न सिर्फ एंड्रॉइड यूजर्स बल्कि आईफोन यूजर्स को भी प्रभावित कर रहा है। फिलहाल वॉट्सएप की तरफ से इस बग को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि कुछ समय पहले वॉट्सएप पर डोन्ट टच मैसेज सर्कुलेट हो रहा था। इस मैसेज को ओपन करते हुए ही फोन हैंग हो जाता था और वॉट्सएप बंद हो जाता था। बाद में पता चला कि ये कोई बग नहीं है बल्कि कोडिंग के जरिए फोन को हैंग हो जाता था।

वॉट्सएप लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर पेश कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में वॉट्सएप पर ग्रुप वीडियो कॉलिगं फीचर एंड्रॉइड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए पेश किया है। वॉट्सएप अपडेट में यूजर्स ग्रुप वीडियो कॉल कर सकेंगे। ये फीचर वॉट्सएप यूजर्स के लिए काफी यूजफुल साबित होने वाला है और रोलआउट होने से पहले ही काफी पॉपुलर हो गया है।

इस फीचर में यूजर्स वॉट्सएप के चार ग्रुप्स के मेंबर्स को भी वीडियो कॉल में शामिल कर सकते हैं। अगर आप एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स हैं, तो लेटेस्ट अपडेट चैक करें। ये फीचर वॉट्सऐप एंड्रॉइड के 2.18.145 और उससे ऊपर के वर्जन पर उपलब्ध है।

हालांकि अपडेट के बाद भी ये फीचर नजर नहीं आ रहा है, तो परेशान न हों क्योंकि आपकी तरह कई यूजर्स को ये फीचर अपडेट वर्जन पर भी नहीं मिला है। कुछ हफ्तों में ये फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट हो जाएगा। अगर आप आईफोन यूजर हैं, तो ये फीचर 2.18.52 और उससे ऊपर के एंड्रॉइड वर्जन पर मिलेगा।

whatsapp Group Video Calling : किसे मिलेगा ये फीचर और कैसे करेंगे यूज़

वॉट्सएप में ऐसे चैक करें नया फीचर

स्टेप 1: वॉट्सएप ओपन करें।

स्टेप 2: जिसे आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं, वो कॉन्टेक्ट चुनें।

स्टेप 3: अब कॉल करें।

स्टेप 4: यहां आपको Add participant ऑप्शन नजर आएगा। (अगर ये फीचर आपके वॉट्सएप पर अपडेट हो चुका होगा)

स्टेप 5: इस बटन पर टैप करते ही आप वीडियो कॉल में ग्रुप और मेंबर्स को शामिल कर ग्रुप वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
a new Bug on WhatsApp Lets Blocked contacts Message and View Status.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X