6 जीबी रैम वाला Asus Zenfone Max Pro M1 फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट
Asus ने कुछ समय पहले ही अपने लेटेस्ट वर्जन वाले फोन को भारत में लॉन्च किया था। Asus के नए बजट स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M1 की हाल ही में काफी चर्चा हुई थी। इस फोन के दो वेरिएंट को उस वक्त मार्केट में लाया गया था। कंपनी ने डिवाइस को 3 जीबी रैम 32जीबी और 4जीबी रैम + 64जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस फोन के बड़े वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया है।

6 जीबी रैम वाला वेरिएंट
आपको बता दें कि इसकी सूचना पहले से ही दे दी गई थी। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट में ही घोषणा की थी कि इसके बड़े वेरिएंट को जल्द की मार्केट में उतारा जाएगा। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को भी फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया है। इसका मतलब अब कंपनी इस फोन को पूरी तरह से लॉन्च करने की तैयारी में है।
फ्लिपकार्ट में इस लिस्टिंग को सबसे पहले स्मार्टप्रिक्स पर देखा गया था। 6 जीबी रैम के इस डिवाइस को कंपनी ने 14,999 रुपए में लॉन्च करने का फैसला लिया है। इसी के साथ इस नए स्मार्टफोन में कैमरा पहले के वेरिएंट से ज्यादा बेहतर होगा।
इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया जाएगा। उस कैमरे में 16 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेंकडरी सेंसर का कॉम्बिनेशन होगा। इसके अलावा ने कंपनी ने सेल्फी के मद्देनजर फ्रंट कैमरा पर भी खासा ध्यान दिया है। इसमें सेल्फी, वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा में 16 मेगापिक्सल शूटर होगा।
पुराने वेरिएंट के फीचर्स
इस फोन में कैमरे और रैम को छोड़कर बाकी सभी फीचर्स पुराने वेरिएंट के जैसे ही होंगे। आपको बता दें कि इस फोन का पुराना वेरिएंट Asus Zenfone Max Pro M1 एज-टू-एज डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसमें 5.99 इंच डिस्प्ले दिया गया है. जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इसके अलावा पुराना वेरिएंट क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 ऑक्टा-कोर एसओसी पर आधारित है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
आपको बता दें कि फोन पुरी तरह स्टॉक एंड्राइड Oreo पर काम करता है। इसके अलावा इस फोन में ड्यूल सिम कार्ड, वाई-फाई, ब्लूटूथ और फेस अनलोक जैसे कई फीचर्ज दिए गए हैं। पॉवर बैकअप के लिए इस फोन में 5000mAh की बैट्री भी दी गई है और कंपनी ने बैट्री को लेकर दावा किया है कि इसकी बैट्री 30 मिनट से भी कम समय में फुल चार्ज हो जाएगी। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा है कि वो अपने स्मार्टफोन में कुछ अपडेट भी लाएगी।


Click it and Unblock the Notifications







