अमेज़न प्राइम पर आई अनुष्का शर्मा की नई और दिलचस्प वेब सीरीज, पाताल लोक
अमेज़न प्राइम वीडियो में एक नई वेब सीरीज को लॉन्च किया गया है। इस वेब सीरीज का नाम पाताल लोक (Paatal Lok) है। इस सीरीज ने लॉन्च होने के कुछ ही दिनों के अंदर में काफी सुर्खियां बटौर ली है। इस वेब सीरीज की तुलना काफी लोकप्रिय वेब सीरीज रह चुकी Scared Games से की जा रही है। Paatal Lok के बारे में बात करें तो ये एक थ्रिलर क्राइम ड्रामा सीरीज है।

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाताल लोक के मुख्य किरदारों में से एक हाथी राम मुताबिक इस वेब सीरीज में तीन दुनिया है। एक स्वर्ग लोक, जिसमें देवता रहते हैं। दूसरा धरती लोक, जिसमें इंसान रहते हैं और तीसरे सबसे नीचे पाताल लोक, जिसमें कीड़े रहते हैं।
पाताल लोक की कहानी
ये दिल्ली की एक कहानी है। हाथी राम चौधरी यानि जयदीप अल्हावत इस फिल्म में इंस्पेक्टर का किरदार निभा रहे हैं। इसमें एक टॉप पत्रकार और न्यूज़ एंकर संजीव मेहरा यानि नीरज काबी के मर्डर की कहानी है, जिसके लिए यमुना के पुल से 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया जाता है। इस वेब सीरीज की काफी तारीफ की जा रही है। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज को अनुष्का शर्मा के बैनर तले बनाया गया है।
अनुष्का शर्मा ने इस वेब सीरीज में एक्टिंग नहीं की है लेकिन उन्होंने इस वेब सीरीज को प्रॉड्यूस किया है। इस सीरीज को डायरेक्ट अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय ने किया है। इस सीरीज की स्क्रिप्टिंग और स्क्रीनप्ले की काफी तारीफ की जा रही है। इस सीरीज को सुदीप शर्मा ने लिखा है, जिन्होंने पहले उड़ता पंजाब लिखा था।
विराट कोहली ने की तारीफ
अनुष्का शर्मा की इस वेब सीरीज को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक फोटो के साथ ट्वीट करते हुए इसकी तारीफ की है। इस ट्वीट में विराट ने लिखा है कि, ये वेब सीरीज शानदार एक्टिंग, स्टोरी टेलिंग और स्क्रीन प्ले का बहुत ही बढ़िया मास्टरपीस है। उन्हें अनुष्का पर गर्व है कि उन्होंने अपनी इतनी अच्छी टीम के साथ बेहतरीन काम किया।
केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण की शुरुआत कर दी है। लॉकडाउन के सीजन में अमेज़न पर घर बैठे अपनी लैपटॉप, मोबाइल, कंप्यूटर पर देखकर काम कर सकते हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो में इस वेब सीरीज या किसी दूसरे वेब सीरीज को देखने के लिए आप 129 रुपए प्रति महीने या 999 रुपए प्रति साल वाला सब्सक्रिप्शन पैक ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








