Home
News

पुरुष रहें दूर ये है वुमेन सोशल नेटवर्किंग साइट 'लूलूवाइस'

पुरुष रहें दूर ये है वुमेन सोशल नेटवर्किंग साइट 'लूलूवाइस'


सोशल नेटवर्किंग साइटों का क्रेंज इतना बढ़ चुका है कि हर कोई इनसे जुड़ना चाहता है। वैसे तो अभी तक सभी सोशल नेटर्किंग साइटों का प्रयोग पुरूष और महिला दोनों कर सकते है मगर कनाडाई वूमेन अलेक्‍जेंड्रा चांग के दिमाग में एक अनोखा ख्‍याल आया कि क्‍यों न महिलाओं के लिए एक अलग सोशन नेटवर्किंग साइट बनाई जाए फिर देर किस बात की थी अलेक्‍जेंड्रा चांगन ने खास महिलाओं को ध्‍यान में रखते हुए लूलूवाइस नाम से एक ऐसी सोशल नेटवर्किंग साइट बना डाली जिसका प्रयोग केवल महिलाएं ही कर सकती है।

साइट को ज्‍वाइन करने के दो तरीके है या तो इसे आप डायरेक्‍ट अपने फेसबुक से कनेक्‍ट कर ज्‍वाइन कर सकतीं है या फिर इसमें एक नया एकांउट क्रिऐट करें। दो दिन पहले लांच की गई इस नई सोशल नेटवर्किंग साइट में 69 देशों के 1000 से ज्‍यादा यूजर बन चुके है। इस साइट को बनाने वाली अलेक्‍जेंड्रा चांग ने बताया साइट को फेसबुक से कनेक्‍ट करने पर यूजर से जुड़ी सारी जानकारी अपने आप साइट में लोड हो जाएगी जिससे यूजर को साइट रजिस्‍ट्रेशन करने में आसानी रहेगी।

अगर आप पुरुष है तो भूल कर भी इस साइट को ज्‍वाइन करने की भूल मत करियेगा क्‍योंकी आपसे पहले भी कई पुरुषों ने फेक एकाउंट के जरिए साइट ज्‍वाइन करने की कोशिश की थी मगर वे कामयाब नहीं हो सके। तो फिर देर किस बात की अगर आप महिला है तो आप भी लुलुवाइस को ज्‍वाइन करके ढेर सारे दोस्‍त बना सकतीं हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X