स्टार इंडिया से जुड़ी एक खास ख़बर, अब सभी चैनल्स को आसानी से देखें
अगर आप स्पोर्ट्स और इंग्लिश मूवी के शौकिन हैं तो यह खबर आपके लिए काफी लाभकारी होगी। बता दें, स्टार इंडिया ने अपने प्लान में न्यू चैनल पैक को पेश किया था। इससे पहले कंपनी ने ऐसा कोई भी पैक अपने यूजर्स के लिए पेश नहीं किया है। टेलिकॉम टॉक ने अपनी एक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि जो सब्सक्राइबर्स इन चैनल को देखना चाहते हैं वो इसे स्टार इंडिया चैनल के तहत खरीद सकते हैं।

पैक की कीमत की बात करें तो इसके चलते आपके मंथली बेसिस फेयर में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बता दें, न्यू चैनल पैक की कीमत करीब 140 रुपये है। जिसमें 40 रुपये नेटवर्क फीस को शामिल किया गया है। बता दें, इससे पहले अभी तक स्टार इंडिया के छह स्पोर्ट्स और सात इंग्लिश चैनल HD क्वॉलिटी में देखने के लिए यूजर्स को करीब 200 रुपये देने पड़ रहे थे।
पैक की कीमत
स्टार इंडिया ने अपने यूजर्स के लिए स्पेसिफिक इंग्लिश मिनी पैक को पेश किया है। जिसकी कीमत 20 रुपये है। इस पैक के अंदर यूजर्स को Fox Life, Star World और Star Movies जैसे चैनल दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने एक इंग्लिश मिनी HD पैक को भी पेश किया है। जो 35 रुपये के साथ आता है। इसी के साथ स्टार इंडिया ने इंग्लिश प्रीमियम पैक को भी पेश किया है। जिसमें इंग्लिश और दूसरे स्पोर्ट्स चैनल शामिल हैं।
स्टार इंडिया क प्रीमियम पैक की कीमत 49 रुपये है। वहीं इंग्लिश प्रीमियम HD पैैक को 85 रुपये की कीमत में पाया जा सकता है। HD पैक में मिलने वाले चैनल्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को Star World HD, कई स्पोर्ट्स चैनल, Nat Geo Wild HD, Baby TV HD जैसे चैनल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications