Home
News

सिर्फ 13,990 रुपए में पेश हुआ एक शानदार फुल एचडी स्मार्ट टीवी

SHINCO INDIA INTRODUCES ने आखिकार अपना SO4A 98 cm (39) का फुल HD READY LED स्मार्ट टीवी पेश कर दिया है। यह स्मार्ट टीवी 4K वीडियो सपोर्ट के साथ आता है। जिसे 13,990 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए इस स्मार्ट टीवी को अमेजन इंडिया साइट से खरीदा जा सकता है।

सिर्फ 13,990 रुपए में पेश हुआ एक शानदार फुल एचडी स्मार्ट टीवी

4K वीडियो सपोर्ट के साथ प्रीमियम फुल एचडी रेडी टेलीविज़न अपने बेस्ट डिजाइन, बेस्ट एचआरडीपी टेक्नोलॉजी और बेस्ट पिक्चर क्वालिटी के साथ बेहतरीन साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। बता दें, एचआरडीपी, एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो एक यूजर्स के देखने के अनुभव को बेहतर बनाती है। स्क्रीन पर दिखाए जाने वाले पिक्सल को बड़ा करती है। आप इसमें PUBG या FIFA 18 जैसे PSP या एक्सबॉक्स गेम भी देख रहे हो फिर भी इसकी क्वालिटी शानदार रहती है।

SO4A ए + ग्रेड पैनल डिस्प्ले टैक्चर को सुधारने और धुंधलापन को कम करने का काम करता है। यूजर्स स्मार्ट टीवी में 20W स्पीकर्स को जोड़ सकते हैं। जो साउंट को साफ करने और एक्सपिरियंस को बढ़ाने में मदद करते हैं। अपने नए डिवाइस के बारें में बात करते हुए वीडियोटेक्स इंटरनेशनल और शिंको इंडिया के निदेशक अर्जुन बजाज ने कहा किजैसा कि हम देखते हैं कि टेलीविज़न मार्केट की मांग काफी ज्यादा बढ़ रही है। यही कारण है कि हम अपने ग्राहकों के लिए शानदार पिक्चर क्वालिटी और बेस्ट प्राइज के साथ ज्यादा से ज्याद फीचर्स जोड़ने पर ध्यान दे रहे हैं।

सिर्फ 13,990 रुपए में पेश हुआ एक शानदार फुल एचडी स्मार्ट टीवी

कनेक्टिविटी की बात करें तो कंपनी ने अपने SO4A स्मार्ट टीवी में 2 यूएसबी और 2 एचडीएमआई पोर्ट को पेश किया है। जो यूजर्स को सुविधाजनक ऑन-स्क्रीन कंटेंट ब्राउज़र की मदद से पिक्चर, वीडियो और म्यूजिक का एक्सेस देता है। इतना ही नहीं, स्मार्ट टीवी में एनर्जी सेविंग फीचर भी मौजूद है। जो बिजली की खपत को कम करता है। शिंको का यूएसबी टू यूएसबी कॉपी फीचर आपको रिमोट पर एक बटन के साधारण क्लिक के साथ कंटेंट को ट्रांसफर करने की सुविधा देता है।

SO4A स्मार्ट टीवी रिमोट के साथ ही यूजर्स काफी सारी चीजें कंट्रोल कर सकते हैं, इसके लिए अलग अलग रिमोट की जरुरत नहीं पड़ती है। वहीं, रिमोट यूजर्स के होम एंटरटेनमेंट सिस्टम से जुड़े मीडिया प्लेयर और वायरलेस हेडफ़ोन को भी सपोर्ट करेगा।

बता दें, 'Shinco' ऐप एक ऐसा सर्विस ऐप है जो यूजर्स को डिवाइस की इंस्टॉलेशन और रिपेयर के लिए अनुरोध करता है। साथ ही, ऐप आपको डिवाइस के लिए वारंटी का लाभ उठाने और यहां तक ​​कि डिवाइस की डिटेल को ट्रैक करने की इजाजत देता है। बता दें, यूजर्स अपने डिवाइस को रजिस्टर भी कर सकते हैं। वहीं बिल खो जाने पर यूजर्स ऐप के माध्यम से पर्चेज डिटेल भी निकाल सकते हैं।

Best Mobiles in India

English summary
SHINCO INDIA INTRODUCES has finally introduced its SO4A 98 cm (39) full HD READY LED Smart TV. This smart TV comes with 4K video support. Launched with a price of Rs 13,990. This Smart TV launched by the company can be purchased from Amazon India site.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X