Home
News

टिकटॉक पर लोकप्रिय होने के लिए दो अनजान लड़कियों का वीडियो बनाकर किया वायरल

टिकटॉक बनाने के चक्कर में रोजाना किसी ना किसी क्राइम की ख़बर सामने आती है। आज भी एक ख़बर सामने आई है। आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में स्थित रौनापार के एक युवक ने अपना टिकटॉक अकाउंट बनाकर उसमें दो जुड़वा युवतियों का फोटो लगाकर लगाकर अपना अकाउंट का फॉलोवर्स बढ़ा रहा था। युवतियों को पता चलने के बाद उन्होंने यूपी के साइबर सेल से शिकायत की, जिसके बाद यूपी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टिकटॉक पर लोकप्रिय होने के लिए दो अनजान लड़कियों का वीडियो बनाकर किया वायरल

आरोपी का नाम पंकज सहानी है और उसने मुबारकपुर की रहने वाली दो सगी बहनों की फोटो अपने टिकटॉक अकाउंट में डालकर वीडियो बनाया और उसे शेयर कर दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों बहनों को इस बारे में पता चला और उन्हें साइबर सेल से इसके बारे में शिकायत की और उसके बाद पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

TikTok का क्राइम

उत्तर प्रदेश ने युवक को गिरफ्तार करने के बाद एसपी के सामने पेश किया गया। एसपी के सामने पेश होने के बाद आरोपी ने बताया कि उसने ही उन दोनों बहनों की फोटो का वीडियो बनाकर वायरल किया है। अपना गुनाह कबूल करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आपको बता दें कि टिकटॉक बनाने के चक्कर में रोजाना पूरे देश में कई घटनाएं होती है।

अभी हाल ही में आंध्र-प्रदेश से भी एक घटना सामने आई थी। वहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि वो टिकटॉक वीडियो बनाती है। पति-पत्नी में रोज टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में लड़ाई होती थी। पति ने अपनी पत्नी को वीडियो बनाने के लिए मना किया था लेकिन वो नहीं मानी और आखिरकार पति ने उसे किसी भारी चीज से मारकर उसकी हत्या कर दी और घर के फंदे में लटका दिया।

पुलिस को पहले तो सुसाइड केस लगा लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि उसकी हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन की और पता चला कि उसके पति ने ही उसको मारा था। पति से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस को उसने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है क्योंकि वो टिकटॉक वीडियो बनाना बंद नहीं कर रही थी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Everyday the news of some crime comes in the direction of making Tiktok. Even today a news has emerged. Today, a young man from Raunapar, located in Azamgarh, Uttar Pradesh, was increasing his followers by creating his Tiktok account and putting a photo of two twin girls in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X