Home
News

Aadhaar App 2026: अब एक फोन में पूरे परिवार का आधार, Face Authentication से मोबाइल नंबर तक घर बैठे होगा अपडेट

Aadhaar App 2026: भारत में Aadhaar आज सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि रोजमर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। नया मोबाइल कनेक्शन लेना हो, सरकारी सब्सिडी चाहिए हो, बैंक अकाउंट खुलवाना हो या फिर इनकम टैक्स फाइल करना, हर जगह 12 अंकों का Aadhaar नंबर जरूरी हो गया है। लेकिन इतने बड़े इस्तेमाल के बावजूद, यूजर्स को लंबे समय से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

अब इन्हीं समस्याओं को हल करने के लिए UIDAI 28 जनवरी 2026 को Aadhaar ऐप का नया और फुल वर्जन लॉन्च करने जा रहा है, जो डिजिटल पहचान को पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुरक्षित बना देगा।

Aadhaar App 2026: अब एक फोन में पूरे परिवार का आधार

Aadhaar क्या है और क्यों है इतना जरूरी?

Aadhaar भारत के नागरिकों को दिया जाने वाला एक 12-अंकों का यूनिक आइडेंटिटी नंबर है, जिसे UIDAI जारी करता है। सरकार इसका इस्तेमाल कई योजनाओं की डिलीवरी को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए करती है।

Aadhaar का उपयोग इन कामों में होता है:

  • पासपोर्ट, बैंक और इंश्योरेंस अकाउंट खोलने में
  • मोबाइल सिम लेने में
  • IRCTC टिकट बुकिंग और रियायतें पाने में
  • राशन (PDS), MGNREGA और दूसरी सरकारी योजनाओं में
  • PAN को Aadhaar से लिंक कर टैक्स फाइल करने में

Aadhaar ऐप का नया वर्जन क्या बदलेगा?

अब तक Aadhaar से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या थी, फिजिकल कार्ड का खो जाना, मोबाइल नंबर का अपडेट न होना और हर जगह पूरी फोटोकॉपी शेयर करने का रिस्क। नया Aadhaar ऐप इन सभी परेशानियों का समाधान लेकर आ रहा है।

मान लीजिए आप एयरपोर्ट पर हैं और चेक-इन के समय आपको याद आता है कि Aadhaar कार्ड घर पर ही छूट गया। ऐसे में नया ऐप आपकी मदद करेगा। बिना फिजिकल कार्ड के एक ऐप के जरिए आप डिजिटल तरीके से अपनी पहचान शेयर कर पाएंगे।

नए Aadhaar ऐप के 5 सबसे बड़े फीचर्स

सेलेक्टिव शेयर

अब आपको पूरा Aadhaar शेयर करने की ज़रूरत नहीं होगी। सिर्फ वही जानकारी शेयर करें, जो ज़रूरी हो। इससे डेटा लीक का खतरा कम होगा।

बॉयोमेट्रिक लुक

एक टैप में अपने फिंगरप्रिंट और आईरिस डेटा को लॉक या अनलॉक कर सकेंगे। इससे फ्रॉड और मिसयूज़ से सुरक्षा मिलेगी।

फैमिली प्रोफाइल

एक ही फोन में पूरे परिवार के Aadhaar प्रोफाइल मैनेज कर सकेंगे, यानी बुज़ुर्गों और बच्चों के लिए बेहद काम का फीचर है।

ऑनलाइन वेरिफिकेशन

बिना इंटरनेट के भी पहचान वेरिफिकेशन संभव होगा। यह फीचर दूरदराज़ इलाकों और इमरजेंसी में बेहद उपयोगी है।

मोबाइल नंबर अपडेट

अब Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए सेंटर जाने की जरूरत नहीं। Face Authentication के ज़रिए मोबाइल नंबर खुद अपडेट कर पाएंगे।

डेटा सुरक्षा पर खास फोकस

अब तक Aadhaar की पूरी फोटोकॉपी शेयर करना एक बड़ा रिस्क माना जाता था। नया ऐप इस खतरे को काफी हद तक कम कर देगा। Selective Share फीचर की मदद से आप सिर्फ ज़रूरी जानकारी ही सामने वाले को दिखा पाएंगे।

कब होगा लॉन्च?

UIDAI ने साफ किया है कि Aadhaar ऐप का फुल वर्जन आज यानी 28 जनवरी 2026 से उपलब्ध होगा। यह अपडेट डिजिटल पहचान को ज्यादा सुरक्षित, आसान और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

नया Aadhaar ऐप सिर्फ एक अपडेट नहीं, बल्कि भारत की डिजिटल पहचान व्यवस्था में बड़ा बदलाव है। बिना कार्ड के ID शेयरिंग, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और घर बैठे अपडेट जैसी सुविधाएं इसे हर भारतीय के लिए बेहद उपयोगी बना देती हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Aadhaar App 2026: Selective Data Sharing, Biometric Lock and Offline Verification Explained
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X