Home
News

Aadhaar Card Update: 14 मार्च तक मुफ्त ऑनलाइन अपडेट करें आधार, वर्ना देने होंगे पैसे, यहां जानें सबकुछ

अगर आपको भी अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) में नाम, पता या फिर कोई अन्य डिटेल अपडेट करनी है तो जल्दी कर लीजिए, वर्ना बाद में इसके लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे।

दरअसल फ्री ऑनलाइन अपडेट करने की समय सीमा 14 मार्च 2024 तय की गई है। यानी कि 15 मार्च से आधार कार्ड में कोई भी बदलाव कराने के लिए आपको पैसे देने होंगे।

Aadhaar Card Update:  14 मार्च तक मुफ्त ऑनलाइन अपडेट करें आधार

आधार कार्ड अपडेट: आधार कार्ड को बिना किसी शुल्क में अपडेट करने की आखिरी तारीख आ गई है। दिसंबर 2023 में, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार के मुफ्त अपडेट की समय सीमा 14 मार्च तक बढ़ा दी थी।

इसके अनुसार आधार कार्ड को MyAadhaar पोर्टल पर मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप इसे ऑफलाइन रिन्यू कराना चाहते हैं तो आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

Aadhaar Card Update:  14 मार्च तक मुफ्त ऑनलाइन अपडेट करें आधार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि, लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर इस सुविधा को अगले 3 महीने यानी 15.12.2023 से 14.03.2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसके अनुसार MyAadhaar पोर्टल के जरिए डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा निःशुल्क जारी रहेगी।

अपना नाम, पता, फोटो और अन्य बदलाव 14 मार्च तक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की वेबसाइट से निःशुल्क अपडेट किए जा सकते हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है, यदि आप इसे रिन्यू कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर जाएंगे, तो आपको 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

आधार कार्ड डिटेल्स ऑनलाइन ऐसे अपडेट करें-

  • सबसे पहले आधार नंबर का इस्तेमाल करके https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें।
  • 'पता अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें'ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया वन-टाइम पासवर्ड (OTP)को दर्ज करें।
  • 'डॉक्यूमेंट अपडेट' चुनें और निवासी का मौजूदा डिटेल शो हो जाएगा।
  • डिटेल्स वेरीफाई करें और अगले हाइपरलिंक पर जाकर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन लिस्ट से पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण डॉक्यूमेंट चुनें। अब यहं एड्रेस प्रूफ अपलोड करें।
  • 'सबमिट' ऑप्शन पर क्लिक करें और डॉक्यूमेंट को अपलोड कर दें।
  • 14-अंक के अपडेटेड रिक्वेस्ट नंबर (URN) जनरेट होने के बाद आपका अपडेट रिक्वेस्ट स्वीकार किया जाएगा।

आधार कार्ड का ऐसे अपलोड करें एड्रेस प्रूफ-

  • सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक लिंक पर जाये।
  • यहां लॉग इन करें और "नाम/लिंग/जन्मतिथि और पता अपडेट" को सेलेक्ट करें।
  • "अपडेट आधार ऑनलाइन" पर जाकर क्लिक करें।
  • 'पता' चुनें और आगे बढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
  • स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें और जरूरी जानकारी को यहां भरें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
aadhaar card how to update your name address and other details for free online till march 14
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X