2,999 रूपए के आकाश टैबलेट को अपग्रेड किया जाएगा

सरकार ने हाल ही में पेश किये गये सस्ते कंप्यूटर टैबलेट आकाश को मौजूदा कीमत या इससे कम मूल्य पर अतिरिक्त विशेषताओं के साथ और विकसित करने के बारे में विचार कर रही है। मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने आज लोकसभा में राजू शेट्टी के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया और समय के साथ प्रौद्योगिकी में आधुनिकीकरण के आधार पर आकाश को और खूबियों के साथ विकसित करने का विचार किया है।
सिब्बल ने कहा कि देश के अनेक संस्थानों में मौजूद तकनीकी विशेषग्यों के साथ साथ उद्योगों और अन्य अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से यह कार्य किया जा सकता है। हो सकता है आकाश को अपग्रेड करने की वजह से इसकी लाचिंग में थोड़ा समय लगे।

हम आपको बता दें आकाश दुनिया का अब तक का सबसे सस्ता टैब होगा जो एंड्राएड के 2.2 ओएस पर रन करेगा। वैसे आकाश जनवरी 2012 तक बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद की जा रही है। इतनी कम कीमत के बावजूद आकाश टैबलेट में तकनीकी रूप से कोई कमी नहीं है। आइए एक नजर डालते है आकाश में दिए गए फीचरों पर
- कम कीमत (2,999 रूपए)
- 98 रूपए इंटरनेट चार्ज
- जीपीआरएस, वाईफाई
- 7 इंच स्क्रीन
- फेसबुक, ट्वीटर, इमेल के अलावा अन्य फीचर
- हाई क्वालिटी वीडियो सपोर्ट
- एंड्राएड 2.2 ओएस
- 150,000 से भी ज्यादा एप्लीकेशन
- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी सपोर्ट
- पैन ड्राइव सपोर्ट
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








