Home
News

14 दिनों में बुक हुए 14 लाख आकाश टैबलेट

14 दिनों में बुक हुए 14 लाख आकाश टैबलेट


हाल ही में पूरी दुनिया में धूम मचाने वाले सबसे सस्‍ते टैब आकाश ने बुकिंग के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 14 लाख का आकड़ा छू लिया है। केवल दो हफ्तों में आकाश टैबलेट के 14 लाख आर्डर बुक हो चुके हैं।

इस सस्‍ते टैब को बनाने वाली ब्रिट्रैन की डेटाविंडा ने टैब के आकड़े को देखते हुए नोएडा, कोचिन, हैदराबाद में भी अपनी इकाई खोलने पर विचार कर रही है, हम आपको बता दे भारत में डेटाविंड की केवल एक हैदराबाद में है। फिलहाल आकाश टैबलेट के एक मॉडल की बुकिंग उपलब्‍ध है मगर बाद में इसके अपग्रेड मॉडल की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।

आकाश टैब की बुकिंग के बारे में जानकारी देते हुए डेटाविंड के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने बताया हमने कभी सोंचा भी नहीं था कि इतनी अधिक मात्रा में लोगों का टैब के प्रति रुझान देखने को मिलेगा। टैब की डिलिवरी के बारे में तुली ने कहा नई यूनिटे लगने के बाद हर दिन 75 हजार टैबलेट का निमार्ण होगा।

15 दिसंबर को शुरू की गई बुकिंग के दौरान कंपनी ने ग्राहकों से हफ्ते भर में डिलिवरी होने की बात कहीं थी मगर बाद में यह बढ़ाकर जनवरी तक कर दी गई थी। उम्‍मीद की जा रही है कंपनी जनवरी में बुकिंग टैबलेट की डिलिवरी कर देगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X