Home
News

Aarogya Setu ऐप को इंस्टॉल करना हुआ अनिवार्य, गृह मंत्रालय का आदेश

Covid-19 यानि कोरोना वायरस से बचने के लिए भारत सरकार ने लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए और बढ़ा दिया है। अब भारत में लॉकडाउन का तीसरा चरण आज से शुरू हो गया है। इस दौर में केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया ऐप Aarogya Setu बहुत बड़ा रोल निभा रहा है।

Aarogya Setu ऐप को इंस्टॉल करना हुआ अनिवार्य, गृह मंत्रालय का आदेश

Aarogya Setu ऐप को इंस्टॉल करना अब सरकार ने निजी और सरकारी संस्थानों में अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा कोविड-19 कंटेनमेंट ज़ोन में रहने वाले लोगों के लिए भी इस ऐप को डाउनलोड करना, इंस्टॉल करना और इसका इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। भारत सरकार ने सभी सरकारियों अधिकारियों को ये निर्देष दिया है कि वो सुनिश्चित करें कि इन ज़ोन में हर किसी के फोन में Aarogya Setu ऐप इंस्टॉल हो।

गृह मंत्रालय का आदेश

गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि, सरकारी और निजी दोनों सेक्टर के सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतू ऐप का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। मंत्रालय के अनुसार सभी विभाग के मुख्यों की जिम्मेदारी होगी कि वो अपने-अपने विभाग के सभी कर्मचारियों के फोन में आरोग्य सेतू ऐप इंस्टॉल कराएं।

इस वक्त पूरे देश समेत पूरी दुनिया में एक ही बात की चर्चा की जा रही है। उस चर्चा का नाम नोवल कोरोना वायरस है। इस वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया है। इस त्रासदी से लोगों को बचाने के लिए भारत सरकार ने एक कोरोना ट्रैकिंग ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम Aarogya Setu App है। इस ऐप को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है लेकिन महज कुछ दिनों में ही इस ऐप को 8 मिलियन लोगों ने गूगल प्ले स्टोर से अपने फोन में इंस्टॉल किया है।

इस ऐप के बारे में आपको बता दें कि ये ऐप लोगों को कोरोना के बारे में ये जानकारी देता है कि वो जिस इलाके में रह रहे हैं या पिछले कुछ दिनों में जिस जगह की यात्रा की है, उसके हिसाब से आपको नोवल कोरोना संक्रमण का खतना है या नहीं और है तो कितना है। अभी तक बहुत सारे लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड कर लिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Installing Aarogya Setu app has now been made mandatory by the government in private and government institutions. Apart from this, it will be mandatory for people living in Kovid-19 Containment Zone to download, install and use this app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X