अगर आपके पास भी है पुराना AC, तो अब आपको भी मिलेगा एकदम नया, जानिए कैसे?
इन दिनों दिल्ली में बिजली कंपनियां कई नई स्किम्स लेकर आ रही हैं जिसमें लोगों को पुरानी AC के बदले नई AC पाने का बढ़िया मौका दिया जा रहा है। इससे क्या होगा कि लोगों को बिजली बिल में फायदा होगा और कम आएगा। लेकिन, इसके लिए आपको कुछ जरूरी चीजें जो करनी आवश्यक है, तो आइये आज हम इस आर्टिकल में यही बताएँगे कि आप भी पुराने की जगह नई एयर कंडीशनर (एसी) (AC Replacement Scheme/एसी रिप्लेसमेंट स्कीम) कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि दिल्ली में (AC Replacement Scheme) के अंतर्गत Daikin, Godrej, Hitachi, LG और Voltas जैसी कंपनियों के पुराने की जगह नई AC प्राप्त की जा सकती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत मिल रहे हर AC की खास बात यह है कि इनसे बिजली के बिल में काफी फायदा होगा। इस तरह इससे कस्टमर्स तथा सोसाइटी दोनों को ही काफी फायदा मिलता है। बता दें कि ये AC जो 5 स्टार रेटिंग के साथ दिये जा रहे हैं। और कंपनियों का कहना है कि इससे 64% तक बिजली सेविंग होती है।
इन कस्टमर्स को मिल सकता है पुराने के बदले नया AC
अब बात आती है कि पुराने के बदले नया AC किन कस्टमर्स को मिल सकता है, तो आपको बता दें कि इसका फायदा उठाने के लिए आपके पास अच्छी कंडीशन में पुराना AC होना जरूरी है। अगर आपका AC खराब हैं तो आप इस स्कीम में नया एयर कंडीशनर प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप इस स्कीम में अपनी पुरानी AC बदलने के लिए एलीजीबल हो गए हैं, तो आपके पास बिजली कनेक्शन का पूरा बिल देना जरूरी होगा। अगर ये सब होगा तो ही आप AC Replacement Scheme का फायदा ले पाएंगे।
कैसे उठाएँ इस AC Replacement Scheme का फायदा
इस एसी रिपलेसमेंट स्कीम का यदि आप भी फायदा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नजदीक बिजली के ऑफिस में विजिट करना होगा। वहाँ पर आपको एक फॉर्म भरने को कहा जाएगा और इसमें आपको अपने पुराने AC की डिटेल्स डालनी होगी। इसके अलावा इसमें आपको कनेक्शन की जानकारी भी भरनी होगी।

डिटेल्स भरने के बाद आपको अपना बिजली बिल, अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी को भी अटैच करना पड़ेगा और फिर उसको जमा करने। इसके बाद आपको नया AC (Air Conditioner) भेजने से पहले बिजली कंपनी की तरफ से एक इंजीनियर आपके घर आएगा और वो पुराने AC को चेक करेगा इसके बाद ही आपको नया एयर कंडीशनर दिया जाएगा।
तो यदि आप भी दिल्ली के रहने वाले हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं, तो आपके पास पुराने AC को नए में बदलने का सबसे अच्छा मौका है। आप हमारे द्वारा दिये गए इस प्रोसेस को फॉलो करके अपने पुराने AC की जगह नई एसी प्राप्त करने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें, अगर अच्छी कंडीशन में हैं तो ही यह प्रोसेस अपनाएं क्योंकि बिजली कंपनी की तरफ से एक इंजीनियर आपके घर आएगा और वो पुराने AC को चेक करेगा इसके बाद ही आपको नया एयर कंडीशनर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications