टैबलेट और पीसी मेकर कंपनी एसर लाएगी दो नए एंड्रायड स्मार्टफोन
कंप्यूटेक्स 2014 शुरु होने से पहले एसर ने अपने दो नए एंड्रायड स्मार्टफोन बाजार में एनाउंस कर दिए हैं। लिक्विड E600 और E700 नाम के दोनों स्मार्टफोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ बाजार में लांच किए जाएंगे। आईए बात करते हैं एसर लिक्विड ई 600 की, फोन में 5 इंच की आईपीएस एफडब्लूवीजिए डिस्प्ले दिया गया है साथ में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लिड फ्लैश के साथ लगा हुआ है।
पढ़ें: चीनी युवक ने सूटकेस से बनाया स्कूटर
4जी एलटीई फीचर से लैस फोन में 400 क्वॉड कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम, 4 जीबी इंटरनल मैमोरी, 2500 एमएएच बैटरी लगी हुई है। इसके अलावा ई 600 में एंड्रायड 4.4.2 ओएस, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और कई कनेक्टीविटी ऑप्शन दिए गए हैं। एसर E700 में 5 इंच की आईपीएस 720 पिक्सल एचडी स्क्रीन दी गई है।
पढ़ें: ट्विटर की दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा देश होगा भारत

इसके अलावा 2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल मैमोरी और 3500 एमएएच बैटरी लगी हुई है। फोन में फास्ट प्रोसेसिंग के लिए 1.3 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर मीडिया टेक प्रोसेसर लगा हुआ है जो एंड्रायड 4.4 ओएस के साथ बेहतर परफार्मेंस देता है।
कंपनी के अनुसार एसर लिक्विड ई 700 में लगी बैटरी 60 दिनों का स्टैंडबॉय टाइम और 12 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम देता है वहीं अगर फोन में म्यूजिक सुनना चाहते हैं तो एक बार फुल बैटरी चार्ज करने पर 100 घंटे तक म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







