एसर ने लांच किया आईकॉनिया डब्लू 4 विंडो 8.1 टैबलेट, कीमत 24,999 रुपए
आईकॉनिया डब्लू 3 लांच करने के बाद एसर ने आज आईकॉनिया डब्लू 4 टैब लांच किया, विंडो 8.1 से लैस आईकॉनिया डब्लू 4 को दो मैमोरी ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है, जिसमें 32 जीबी वर्जन की कीमत 24,999 रुपए और 64 जीबी वर्जन की कीमत 26,999 रुपए है।
टैबलेट लांच के दौरान एसर इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफीसर मि. राजेन्द्रन ने कहा एसर आईकॉनिया डब्लू 4 में जीरो एयरगैप तकनीक दी गई है साथ ही इसकी स्क्रीन शार्प व्यू देती है। एसर नए आईकॉनिया डब्लू 4 को अभी खरीदने पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी भी दे रही है। इसके अलावा साथ में एक हेडसेट भी फ्री कंपनी फ्री देगी।

आईकॉनिया डब्लू 4 के हार्डवेयर फीचरों पर नजर डालें तो इसमें 8 इंच की डब्लूवीजिए स्क्रीन दी गई है जो 1280×800 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। टैब में चौथी पीढ़ी का इंटल एटम जेड 3740 क्वॉड कोर प्रोसेसर लगा हुआ है जो 1.8 गीगाहर्ट की स्पीड से रन करता है साथ में 2 जीबी रैम इनबिल्ड है। दूसरे फीचरों पर नजर डालें तो आईकॉनिया डब्लू 4 में वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रोएचडीएमआई पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है।
Acer Iconia W4 tablet
टैब में 8 इंच की डब्लूवीजिए स्क्रीन दी गई है जो 1280×800 पिक्सल रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है।
Acer Iconia W4 tablet
टैब में चौथी पीढ़ी का इंटल एटम जेड 3740 क्वॉड कोर प्रोसेसर लगा हुआ है जो 1.8 गीगाहर्ट की स्पीड से रन करता है साथ में 2 जीबी रैम इनबिल्ड है।
Acer Iconia W4 tablet
फोटो कैपचरिंग के लिए टैब में 5 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस से लैस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Acer Iconia W4 tablet
टैब में 4,960 एमएएच बैटरी लगी हुई है जो 8 घंटे का बैटरी बैकप देती है। एसर आईकॉनिया डब्लू 4 में प्री लोडेड माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल और पॉवरप्वाइंट डाक्यूमेंट सपोर्ट दिया गया है यानी इसमें स्टूडेंट और प्रोफेशनल दोनों अपने काम बखूबी कर सकता है।
फोटो कैपचरिंग के लिए टैब में 5 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस से लैस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 32 जीबी और 64 जीबी इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से एक्पेंड किया जा सकता है। टैब में 4,960 एमएएच बैटरी लगी हुई है जो 8 घंटे का बैटरी बैकप देती है। एसर आईकॉनिया डब्लू 4 में प्री लोडेड माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल और पॉवरप्वाइंट डाक्यूमेंट सपोर्ट दिया गया है यानी इसमें स्टूडेंट और प्रोफेशनल दोनों अपने काम बखूबी कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications







