परफॉर्मेंस, डिजाइन और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो है ये Laptop, 69,999 है शुरुआती कीमत
Acer ने भारतीय मार्केट में अपना नया गेमिंग लैपटॉप Nitro Lite 16 लॉन्च कर दिया है, जो परफॉर्मेंस, डिजाइन और फीचर्स के मामले में काफी दमदार है। कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया है जो हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव चाहते हैं, वो भी बजट के अंदर।
Acer Nitro Lite 16 की कीमत भारत में 69,999 रुपये से शुरू होती है और यह Acer स्टोर्स, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल।

इस लैपटॉप में 16 इंच का WUXGA (1920x1200 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 180Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस डिस्प्ले में sRGB फुल कलर कवरेज और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिलता है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर ज़्यादा जोर नहीं पड़ता। डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है, जो इसे स्क्रैच और डैमेज से बचाता है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 13th जनरेशन का Intel Core i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग से लेकर हैवी सॉफ्टवेयर रन करने में भी तेजी से काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce RTX 4050 GPU मिलता है, जो DLSS 3, Ray Tracing और MUX Switch जैसे एडवांस फीचर्स को सपोर्ट करता है। लैपटॉप को आप 24GB तक DDR5 RAM और 1TB तक PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज के साथ कस्टमाइज कर सकते हैं।
Acer Nitro Lite 16 में 53Wh की बैटरी दी गई है, जो 100W USB-C चार्जर के साथ आती है। साथ ही इसमें एक खास Copilot Key दी गई है, जिससे आप Acer के AI टूल्स को डायरेक्ट एक्सेस कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.0+, HDMI 2.1, USB 3.2 Gen 2, USB Type-C और Gigabit Ethernet जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
यह लैपटॉप 1.95 किलोग्राम वजनी है और इसकी मोटाई 22.9mm है, जिससे इसे कैरी करना आसान हो जाता है। इसमें प्राइवेसी शटर के साथ इनबिल्ट वेबकैम भी दिया गया है। Acer Nitro Lite 16 वाइट कलर में लॉन्च हुआ है और इसका लुक काफी प्रीमियम है।


Click it and Unblock the Notifications








