15.6 इंच डिस्प्ले के साथ एसर गेमिंग नोटबुक इंडिया में लॉन्च, जानें इसके शानदार फीचर्स
ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एसर ने मंगलवार को अपने Predator Triton 700 गेमिंग नोटबुक को भारत में पेश कर दिया है। एसर के इस ऐलान के बाद ये गेमिंग नोटबुक एसर के सभी स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इंडिया में एसर के इस गेमिंग लैपटॉप को 2,99,999 रुपए की कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया है। आइए बात करते हैं इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

एसर कंपनी स्लिम प्रॉडक्ट बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी का ये लैपटॉप 0.74 इंच यानी सुपर स्लिम है। इसके अलावा इस शानदार गेमिंग लैपटॉप के बाकी फीचर्स की बात करें, तो इसमें NVIDIA के Max-Q का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इस लैपटॉप में AeroBlade 3D मेटल फेन का उपयोग किया गया है। अब जानते हैं इसके स्पेक्स के बारे में।
एसर Predator Triton 700 में 15.6-इंच का फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है, जो इसका सबसे खास स्पेक्स है। इसकी फुल एचजी आईपीएस डिस्प्ले आपका गेमिंग एक्सपीरियंस बेहद मजेदार बना देगी। ये गेमिंग लैपटॉप NVIDIA G-SYNC को सपोर्ट करता है।
स्मूद रन के लिए इसमें ऐसर के गेमिंग लैपटॉप में 32जीबी DDR4 2400 MHz मैमोरी दी गई है। डॉल्बी एटमॉस साउंड और एसर TrueHarmony टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल के जरिए इसकी साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाया गया है। इसमें NVIDIA GeForce GTX 1080 जीपीयू और 7th generation Intel Core i7 प्रोसेसर है।
एसर Predator Triton 700 गेमिंग नोटबुक में Killer DoubleShot Pro नेटवर्किंग और Thunderbolt 3 कनेक्टिविटी दिए गए हैं। इसमें 40Gbps स्पीड और डुअल 4के वीडियो वीडियो आउटपुट सपोर्ट दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और एचडीएमआई 2.0 पोर्टत्र एक डिसप्लेपोर्ट कनेक्टर और एक गीगाबिट एथरनेट पोर्ट दिए गए हैं। अगर आप Predator Triton 700 गेमिंग नोटबुक को खऱीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये ऑफलाइन के अलावा इसे ऑथराइज्ड ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








