लैपटॉप की दुनिया से स्मार्टफोन तक! 25 मार्च को होगी Acer फोन की ग्रैंड एंट्री; कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!
Acer smartphone: एसर भारतीय मार्केट में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए कमर कस रहा है। कंपनी ने अपकमिंग फोन को टीज भी कर दिया है। अब तक आपने एसर के लैपटॉप इस्तेमाल किए होंगे, लेकिन अब कंपनी स्मार्टफोन प्लेयर्स से मुकाबला करने के लिए तैयार है। इस फोन को कंपनी Indkal टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर बना रही है।
इस पार्टनरशिप का एलान पिछले साल किया गया था। एसर का पहला फोन भारत में ही मैन्यूफैक्चर किया जाएगा। फोन को किस सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें क्या खूबियां देखने को मिल सकती हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

Acer smartphone लॉन्च डेट कन्फर्म
कुछ दिन पहले कहा गया था कि कंपनी 2024 के लास्ट में अपना फोन लॉन्च करेगी। हालांकि, अब सामने आए पोस्टर में इसकी लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। 25 मार्च 2025 को भारत में कंपनी पहला स्मार्टफोन लेकर आ रही है।
प्रोमो इमेज में एक एस्ट्रोनॉट को डार्क बैकग्राउंड के सामने स्पेस में तैरते हुए दिखाया गया है, जिसे एक चमकती हुई अंगूठी द्वारा फ्रेम किया गया है। एसर लोगो के साथ "द नेक्स्ट होराइजन" टेक्स्ट दिखाई देता है।
कितनी हो सकती है कीमत?
उस समय कंपनी ने कहा था कि एसर स्मार्टफोन की कीमत 15,000 से 50,000 रुपये के बीच होगी। उसका मकसद भारतीय कंज्यूमर्स के लिए प्रीमियम क्वालिटी वाले स्मार्टफोन लॉन्च करना है। कंपनी किफायकी कीमत में ग्राहकों को मजबूत स्पेसिफिकेशन, अच्छे हार्डवेयर और हाई-क्वालिटी सॉफ्टवेयर देना चाहती है।

साल की शुरुआत में हुई लिस्टिंग
एसरोन लिक्विड S162E4 और एसरोन लिक्विड S272E4 स्मार्टफोन को इस साल जनवरी की शुरुआत में ऑफिशियल एसर इंडिया वेबसाइट पर एसरप्योर ब्रांडिंग के साथ लिस्ट किया गया था, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी वही फोन लॉन्च करेगी या नहीं। लॉन्च के बाद फोन बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर अवेलेबल होगा।
इस स्मार्टफोन में कैसे स्पेसिफिकेशन दिए जाएंगे। इसके बारे में फिलहाल कुछ भी डिटेल नहीं दी गई है। आने वाले दिनों इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने आएगी।


Click it and Unblock the Notifications








