नहीं रहे निंजा चाचा, ट्विटर पर बॉलीवुड ने जताया दुःख
बॉलीवुड में गोल्डन भाई और निंजा चाचा के नाम से मशहूर अभिनेता रज़ाक खान अब हमारे बीच नहीं रहे। दिल का दौरा पड़ने पर उनका निधन हो चुका है। कहा जा रहा है कि तबियत बिगड़ने पर उन्हें करीब 12.30 बजे होली फॅमिली हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को शाम 4 बजे किया जाएगा।
रज़ाक बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन में से एक हैं। उन्हें बादशाह फिल्म में माणिकचंद, हेल्लो ब्रदर में निंजा चाचा जैसे शानदार कॉमेडी किरदारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने इन किरदारों में सभी को काफी हंसाया है। आज जब ये शानदार कलाकार नहीं रहे तो ट्वीटर पर बॉलीवुड समेत उनके कई फैन ने अपना दुख जताया है।
#1
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट कर दुःख जताया है। उन्होंने लिखा है कि रज़ाक एक अच्छे इंसान थे।
#2
अभिनेता तुषार कपूर ने रज़ाक के निधन पर दुख जताया है।
#3
अभिनेता ऋषि कपूर ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि रज़ाक उनके साथ कई फिल्मों में काम कर चुके थे।
#4
सतीश कौशिक ने भी इस बात दुख जताते हुए कहा कि रज़ाक ने उन्हीं कि फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था।
#5
रागिनी लिखती हैं कि वो रज़ाक के साथ काम कर चुकी हैं, और उन्हें हमेशा याद करेंगी।
#6
कुनाल ट्विटर पर दुःख जताया है।
#7
कॉमेडियन किकु शारदा ने भी ट्विटर पर दुःख जताया है।
#8
अभिनेता आशीष ने इस बात पर दुख जताया है।
#9
अभिनेत आर्षद वारसी ने ट्विटर पर ट्वीट किया है।
#10
अनुराग ने ट्विटर पर रज़ाक को खोने का दुःख जताया है।


Click it and Unblock the Notifications