Home
News

सैमसंग जल्दी अपने स्मार्टफोन में लाएगा अडॉप्टेबल स्टोरेज फीचर

सैमसंग कंपनी काफी पूरानी कंपनियों में से एक है। जो बेहतर स्मार्टफोन और बाकी प्रोडक्ट्स के लिए काफी जानी जाती है। कंपनी आए दिन कुछ ना कुछ नया इंवेंट करने की तैयारी करती रहती है। जिससे ग्राहक का भरोसा कंपनी पर बरकरार रहे। वैसे तो कई कंपनियों द्वारा स्मार्टफोन में नए फीचर्स को जोड़ा जाता है। उनमें से एक फीचर है अडॉप्टेबल स्टोरेज फीचर।

सैमसंग जल्दी अपने स्मार्टफोन में लाएगा अडॉप्टेबल स्टोरेज फीचर

अडॉप्टेबल स्टोरेज फीचर

अडॉप्टेबल स्टोरेज को सबसे पहले एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो OS के साथ 2015 में लॉन्च किया गया था। यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स को स्मार्टफोन के एक्सटर्नल स्टोरेज में आपको मीडिया या डॉक्युमेंट ही नहीं बल्कि एेप्स को भी स्टोर करने में मदद करता है। हालांकि सैमसंग ने अपने किसी भी स्मार्टफोन में इस तकनीक को पेश नहीं किया है। हालांकि XDA Developers के मुताबिक, अब सैमसंग स्मार्टफोन्स के लिए बने एंड्रॉयड 9 पाई बिल्ड के लीक्ड स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि कंपनी इस अपडेट के साथ कई नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है।

अभी तक सैमसंग के फोन में फीचर शामिल नहीं

सैमसंग के किसी भी स्मार्टफोन में उस फीचर को नही पाया जा सकता। जिसकी वजह यह भी हो सकती है कि यह फीचर कम स्टोरेज वाले लो-एंड डिवाइस के लिए बनाया गया था। हालांकि कंपनी द्वारा इस फीचर को एंड्रायड 9 पाई गैलेक्सी नोट 9, गैलेक्सी S9+ और गैलेक्सी S9 के लिए रोल-आउट किया जा सकता है।

यानी सैमसंग के इन सभी स्मार्टफोन्स में अडॉप्टेबल फीचर को जोड़ा जा सकता है। बता दें, लीक्ड बेटा बिल्ड में इस फीचर को शामिल किया गया है, लेकिन यह ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फीचर को एंड्रायड 9 पाई के अॉफिशियल रोल-आउट से पहले फिक्स कर लिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Samsung company will soon add an affordable storage feature to its smartphone. Adaptable storage was first launched in 2015 with the Android 6.0 Marshmallo OS. This feature helps Android users not only store the media or documents in the external storage of smartphones but also store apps.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X