Google Meet में आया Adaptive Audio Feature, ऑडियो से जुड़ी समस्या होगी खत्म
Google ने Google Meet यूजर्स के लिए Adaptive Audio Feature नाम का एक नया फीचर जोड़ा है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर के इस्तेमाल से Google Meet से होने वाली वर्चुअल मीटिंग के दौरान यूजर को ऑडियो से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।
Google Meet में इस फीचर के आने से पहले एक कमरे में मल्टीपल लैपटॉप और डिवाइस को इस्तेमाल करने पर ऑडियो से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था। अब Adaptive Audio Feature के Google Meet में जुड़ने से साउंड इको और मल्टीपल डिवाइस के साथ फीडबैक देने को लेकर परेशानी नहीं आएगी।

क्या है Adaptive Audio Feature
Adaptive Audio Feature के साथ ऑडियो को स्मार्ट तरीके से मैनेज किया जा सकेगा। इसी के साथ Google Meet एक ही लोकेशन पर मल्टीपल डिवाइस के साथ ऑटो डिटेक्ट कर लेगा। इसके बाद Google Meet पर सेम लोकेशन वाले डिवाइस के माइक्रोफोन और सिंक्रोनाइज हो जाएंगे। फिर सेम लोकेशन होने के बाद भी इन डिवाइस पर इको-फ्री ऑडियो की सुविधा मिल सकेगी।
Adaptive Audio Feature से काम होगा आसान
यह नया फीचर कॉन्फ्रेंस रूम या मल्टीपल लैपटॉप में इस्तेमाल होने वाली स्पेस से भी मीट का आसानी से यूज करने में मदद करेगा। इसी के साथ Adaptive Audio Feature से ऑप्टिमल ऑडियो पिकअप के लिए सिंगल लैपटॉप के साथ भीड़ लगाने की जरूरत भी समाप्त हो सकेगी।
कैसे करें Adaptive Audio Feature को इनेबल
बता दें कि Adaptive Audio Feature को मैन्युअली इनेबल करने की जरूरत नहीं होगी। जैसे ही Google Meet इसे डिटेक्ट कर लेगा, वैसे ही यूजर को उनकी स्क्रीन पर एक नोटिफिकेशन नजर आएगा। इस नोटिफिकेशन से यूजर को लैपटॉप स्क्रीन पर 'Merged Audio' एक्टिव होने की जानकारी मिलेगी।
इनेबल करने के साथ ही यूजर चाहे तो इस फीचर को डिसेबल भी कर सकते हैं। फिलहाल यह फीचर Gemini Enterprise, Gemini Business, Gemini Education, Gemini Education Premium Plans के साथ ही Google Workspace कस्टमर के लिए भी रोलआउट किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








