Adobe लाया कमाल का AI Video Tool, Meta और OpenAI जैसी बड़ी कंपनियों को मिलेगी टक्कर
Adobe ने अपना एक नया AI Tool ओपन किया है, जो कि टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से वीडियो जनरेट करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही यह नया एआई वीडियो टूल जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल का इस्तेमाल करके मूवी और टेलीविजन प्रोडक्शन को बदलने की कोशिश कर रही कंपनियों के क्षेत्र में शामिल हो गया है।
ऐसा माना जा रहा है कि, Firefly Video मॉडल, OpenAI के सोरा के साथ कॉम्प्टिशन करेगा, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। वहीं, अपने वीडियो टूल की घोषणा करने वाली कंपनियों में TikTok और Meta भी शामिल है, जिन्हें भी एडोब का AI Video Tool कड़ी टक्कर दे सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस टूल की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसके आने की उम्मीद है।

बिजनेस यूज के लिए फायदेमंद हो सकता है टूल
सैन जोस, कैलिफोर्निया बेस्ड सॉफ्टवेयर जायंट अपनी प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) में मौजूद व्यक्तियों के लिए Firefly Video मॉडल की शुरुआत कर रहा है। वहीं, Adobe की रणनीति अपने बाकी कॉम्प्टिटटर से अलग है, क्योंकि यह कानूनी रूप से साफ किए गए डेटा के प्रशिक्षित (ट्रेन) मॉडल पर केंद्रित है। इसकी वजह से यह टूल व्यवसायिक उपयोग के लिए लाभकारी बन सकता है।
फिलहाल Adobe ने अपने वीडियो टूल का इस्तेमाल करने वाले किसी भी क्लाइंट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कंपनी ने कहा है कि, पेप्सिको ब्रांड गेटोरेड ग्राहक ऑर्डर के लिए उपलब्ध कस्टम डिजाइन की गई बोतल बनाने के लिए Adobe के इस इमेज जनरेशन मॉडल का इस्तेमाल करने की प्लानिंग कर रहा है।
इसके अलावा, मैटल ने अपनी बार्बी डॉल्स की पैकेजिंग के लिए डिजाइन प्रोसेस में Adobe टूल को शामिल किया है। डिजिटल मीडिया के लिए Adobe के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर एली ग्रीनफील्ड ने बताया है कि कंपनी के वीडियो टूल, वीडियो मेकर्स और एडिटर द्वारा रोज किए जा रहे कामों के लिए बनाया गया है, जिससे उन्हें अपने काम को आसान बनाने में मदद मिल सकें और फुटेज को पारंपरिक फुटेज के साथ मिलाने पर विशेष ध्यान दिया जा सकें।
ग्रीनफील्ड ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि हम वास्तव में छोटे-छोटे नियंत्रण पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं और मॉडल को वो सारी चीजें सिखाते हैं, जिनका इस्तेमाल वीडियो एडिटर और वीडियोग्राफर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








