Home
News

AI करेगा वीडियो एडिटिंग, Adobe ने किया अब तक सबसे बड़ा अपडेट

वीडियो किसी भी कहानी को समझाने का सबसे आसान तरीका माना जाता है, अगर आप एक वीडियो क्रिएटर है तो ये बात बखूबी जानते होंगे लेकिन इसके लिए वीडियो एडिटिंग का बेसिक ज्ञान होना बेहद जरूरी है, AI आने के बाद अब वीडियो एडिटिंग पहले के मुकाबले थोड़ी आसान हो चुकी है। एडोब प्रीमियर प्रो जैसे पॉपुलर वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर में अब एआई की मदद कम समय में अपने वीडियो को बेहतर तरीके से एडिट कर सकते हैं।

एडोब ने अपने प्रीमियर प्रो सॉफ्टवेयर में फायरफ्लाइ के नए जेनरेटिव एआई टूल जोड़े हैं जिसके मदद से अब वीडियो एडिटर वीडियो को आसानी से एडिट कर सकेंगे। कंपनी ने अपने ब्‍लॉग में जानकरी देते हुए लिखा है ये सभी टूल मई 2024 से प्रीमियर प्रो यूज़र को मिलने शुरु हो जाएंगे। चलिए जानते है एडोब प्रीमियर प्रो में जेनरेटिव एआई के बाद मिलने वाले टूल को कैसे यूज़ कर सकेंगे।

Adobe ने जोड़ा AI फीचर, वीडियो एडिटिंग करना हुआ आसान

1- जनरेटिव एक्‍टेंड (Generative Extend)

इस नए टूल की मदद से आप अपने वीडियो शॉट को थोड़ा लंबा कर सकेंगे, कभी-कभी हम जो भी वीडियो शॉट लेते हैं वो इतने छोटे होते हैं कि वीडियो एडिट करने के दौरान काफी दिक्‍कत होती है। जनरेटिव एक्‍टेंड इन शॉट्स को शुरुआत और लास्‍ट में एआई की मदद से थोड़ा लंबा कर देगा या फिर कहें थोड़े फ्रेम बढ़ा देगा ताकि आप उसे सही तरह से एडिट कर पाएं।

Adobe ने जोड़ा AI फीचर, वीडियो एडिटिंग करना हुआ आसान

2- ऑब्जेक्ट को हटाना-जोड़ना (Object Addition & Object Removal)

प्रीमियर प्रो में किसी भी अनचाहे ऑब्‍जेक्‍ट को हटाने के लिए या फिर उसे लगाने के लिए पहले काफी मेहनत करनी पड़ती थी लेकिन जनरेटिव एआई के बाद अब आसानी से कम समय में ये काम कर सकेंगे। वीडियो में अगर आपको कही पर कोई ऐसा ऑब्‍जेक्‍ट हटाना है जैसे वीडियो में दिख रहे माइक को हटाना चाहते हैं या फिर टेबल पर कॉफी कप या फिर किसी दीवार पर लगी पेंटिंग उस वीडियो में अच्‍छी नहीं लग रही है तो ये सभी ऑब्‍जेक्‍ट एआई टूल की मदद से अब हटाए जा सकते हैं।

Adobe ने जोड़ा AI फीचर, वीडियो एडिटिंग करना हुआ आसान

3- जनरेटिव बी-रोल (Generative B-Roll)

जब भी हम कोई वीडियो एडिट करते हैं तो कई बार ऐसा लगता है किसी भी वीडियो की लम्बाई कम है या फिर किसी वीडियो में आगे कुछ और जोड़ने का मन करता है, जनरेटिव एआई टूल के बाद अब ये काम प्रीमियर प्रो में एक क्‍लिक से कर सकेंगे। किसी भी वीडियो में आसानी से बी-रोल शॉट लगाए जा सकेंगे। बस इसके लिए आसान शब्‍दो में एआई को प्रॉम्प्ट यानी उसे बताना होगा किस तरह का शॉट आपको चाहिए, एआई आपको उसी तरह का वीडियो शॉट जनरेट करके दे देगा।

इस सभी जनरेटिव एआई फीचर्स के प्रीमियर प्रो में आने के बाद एक बात तो साफ तौर पर कही जा सकती है वीडियो एडिटिंग भविष्‍य में न सिर्फ आसान हो जाएगी बल्‍कि अभी के मुकाबले वीडियो एडिट करने में जितना समय लगता है वो भी कम होता जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Adobe Premiere Pro is poised to revolutionize video editing with its integration of cutting edge generative AI capabilities, including seamless Adobe Firefly integration for AI powered visual effects and content generation.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X