Home
News

itel ने लॉन्च किए दमदार S9 Star Earbuds, सिर्फ ₹899 में 30 घंटे का प्लेबैक

itel ने भारत में अपने ईयरबड्स पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नए itel S9 Star Earbuds लॉन्च किए हैं। महज 899 रुपये की कीमत में पेश किए गए ये ईयरबड्स न केवल किफायती हैं, बल्कि शानदार फीचर्स से भी लैस हैं।

स्टाइलिश लुक और दमदार ऑडियो क्वालिटी के साथ यह डिवाइस खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आइए जानते हैं इनमें क्या खूबियां दी गई हैं।

itel ने लॉन्च किए दमदार S9 Star Earbuds

मिलेगी क्लियर वॉइस

S9 Star ईयरबड्स में 10mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं जो 360 डिग्री बास के साथ इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देते हैं। इनमें AI ENC तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बैकग्राउंड नॉइज कम हो जाती है और कॉलिंग के दौरान आवाज क्लियर सुनाई देती है।

डिवाइस को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए IPX5 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है, जिससे पसीने और हल्की बारिश में भी इन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो ईयरबड्स में 28mAh की बैटरी है। चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी है। कुल मिलाकर 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है। बड्स में चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट दिया गया है।

  • Bluetooth 5.3 सपोर्ट
  • टच कंट्रोल्स
  • वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट
  • ड्यूल माइक्रोफोन

itel S9 Star चार आकर्षक ब्लैक, मिडनाइट ब्लू, ब्राउन और व्हाइट कलर में उपलब्ध हैं। अगर आप बजट में शानदार ईयरबड्स की तलाश में हैं, तो itel S9 Star एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। itel इंडिया के CEO अरिजीत तलपत्रा ने कहा, "S9 Star एक मजबूत, स्टाइलिश और शानदार ऑडियो अनुभव देने वाला प्रोडक्ट है, जो हमारे यूजर्स की जरूरतों को पूरा करता है।"

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X