Home
News

आखिर Jio क्यों चाहता है कि भारत में 2G और 3G सर्विस हो बंद , जाने डिटेल

Jio, जो मौजूदा समय में भारत में 5G सर्विस के रोलआउट का नेतृत्व कर रहा है, वह अब सुझाव दे रहा है कि देश में 2G और 3G सर्विस को बंद कर दिया जाना चाहिए।

टेलीकॉम ऑपरेटर ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के परामर्श पत्र, जिसका शीर्षक '5G इकोसिस्टम के जरिए से डिजिटल परिवर्तन' है, पर अपनी प्रतिक्रिया के रूप में यह टिप्पणी की।

आखिर Jio क्यों चाहता है कि भारत में 2G और 3G सर्विस हो बंद, जाने डिटेल

टेलीकॉम ऑपरेटर चाहता है कि यूजर्स को आधुनिक 4G और 5G नेटवर्क में अपग्रेड किया जाए। वोडाफोन-आइडिया (Vi) भी इस कदम को लेकर सपोर्ट किया है। सितंबर 2023 में, TRAI ने 5G नेटवर्क के लाभों पर प्रकाश डालते हुए '5G इकोसिस्टम के माध्यम से डिजिटल परिवर्तन' पर एक रिपोर्ट जारी किया है।

इस रिपोर्ट के जवाब में जियो का कहना है कि सरकार को देश में 2G और 3G नेटवर्क को बंद करने के लिए एक नीति और रास्ता तैयार करना चाहिए। इससे टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए अनावश्यक नेटवर्क लागत बचेगी और यूजर्स को लेटेस्ट 4G और 5G नेटवर्क पर जाने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि Jio की देश में कोई 2G सर्विस नहीं है, क्योंकि कंपनी ने 2016 में सीधे 4G नेटवर्क पर अपनी सर्विस शुरू की थीं। हालांकि, Jio देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर है और देश को आकार देने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आखिर Jio क्यों चाहता है कि भारत में 2G और 3G सर्विस हो बंद, जाने डिटेल

2G और 3G सर्विस के बंद होने से अल्पावधि में कुछ असुविधा हो सकती है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के यूजर्स के लिए। लंबे समय में, यूजर्स को कम से कम 4G में अपग्रेड किया जाएगा, जो इंटरनेट स्पीड, आवाज की क्वालिटी और अन्य पहलुओं के मामले में 3G से काफी बेहतर है।

इससे भारत के उन क्षेत्रों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी, जहां लोग अभी भी सीमित इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले फीचर फोन का यूज करते हैं।

टेलीकॉम ऑपरेटर के इस कदम को देखें तो इससे इन कंपनियों को हर यूजर्स औसत राजस्व (ARPU) बढ़ाने में मदद मिलेगी। जब ज्यादा ग्राहक 4G नेटवर्क पर स्थानांतरित हो जाएंगे, तो इससे यूजर्स के बीच डेटा की खपत बढ़ जाएगी।

आखिर Jio क्यों चाहता है कि भारत में 2G और 3G सर्विस हो बंद, जाने डिटेल

इसलिए, Jio और Vi भारत में 2G और 3G नेटवर्क को धीरे-धीरे खत्म करना चाहते हैं। एयरटेल ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

अगर ट्राई इस सुझाव का सपोर्ट करता है, तो यह सभी यूजर्स को 4जी सर्विस पर स्थानांतरित होने के लिए पर्याप्त समय प्रोवाइट करेगा। भारत में एक्टिव 2जी और 3जी यूजर्स की भारी संख्या को देखते हुए, ये नेटवर्क रातोंरात बंद नहीं होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
In response to this report, Jio says that the government should prepare a policy and way to shut down 2G and 3G networks in the country. This will save unnecessary network costs for telecom operators and help users migrate to the latest 4G and 5G networks.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X