कोबरा पोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन ने आईटी कंपनियों की खोली पोल
अगले साल होने जा रहे आम चुनाव में देश भर में कुछ संदिग्ध आईटी कंपनियां फेसबुक, ट्वीटर और यू ट्यूब जैसी पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म का गलत प्रयोग करने लगीं हर्इु हैं। ये कंपनियां सोशल साइटों का इस्तेमाल कर राजनेताओं को गलत तरीके से अपने विरोधियों की छवि धूमिल करने में मदद कर रही हैं। यह दावा कोबरापोस्ट ने अपने एक वीडियो में किया है,
जिसमें एक गुमनाम रिपोर्टर का इस्तेमाल किया है। स्टिंग ऑपरेशन और कई खुलासे करने वाले न्यूज पोर्टल कोबरा पोस्ट ने एक विज्ञप्ति में कहा है, "कूटनाम ऑपरेशन ब्लू वायरस के नाम से लंबे गोपनीय अभियान में कोबरापोस्ट ने देश भर की करीब दो दर्जन आईटी कंपनियों का खुलासा किया है। ये कंपनियां सोशल मीडिया पर छवि प्रबंधन का संदिग्ध करोबार करती हैं। अपने
ग्राहकों को फेसबुक और ट्वीटर पर फर्जी समर्थक प्रमोशन करने का काम करतीं हैं और चुने हुए नेता या पार्टी या फिर कॉरपोरेट घराने के खिलाफ पैसे लेकर उनके खिलाफ नकारात्मक प्रचार करती हैं। केंद्रीय गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को हाल ही में एक सम्मेलन में गुप्तचर ब्यूरो के सामने उठाया था और इस बारे में वे और ब्योरा मांगेंगे। फेसबुक और ट्विटर में चुनाव के चलते सभी नेता और पार्टियां अपने-अपने एकाउंट से बड़े जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुईं हैं। लेकिन इनका गलत इस्तेमाल भी धड़ल्ले से हो रहा है।
कोबरा पोस्ट द्वारा किए गए ब्लू वॉयरस स्टिंग ऑप्रेशन के कुछ वीडियो
#1
ऑपरेशन ब्लू वॉयरस स्टिंग ऑप्रेशन वीडियो
#2
ऑपरेशन ब्लू वॉयरस स्टिंग ऑप्रेशन वीडियो
#3
ऑपरेशन ब्लू वॉयरस स्टिंग ऑप्रेशन वीडियो
#4
ऑपरेशन ब्लू वॉयरस स्टिंग ऑप्रेशन वीडियो
#6
ऑपरेशन ब्लू वॉयरस स्टिंग ऑप्रेशन वीडियो


Click it and Unblock the Notifications







