WhatsApp पर Delhi Metro टिकट के बाद अब कार्ड भी होगा रिचार्ज, यात्रियों के लिए नई सर्विस शुरू
Delhi Metro में प्रत्येक दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। ऑफिस आवर्स के समय तो मेट्रो पर पैर रखने की जगह भी नहीं होती है। साथ ही मेट्रो स्टेशन पर भीड़ भी देखते ही बनती है। मेट्रो में यात्रियों की सुविधा के लिए DMRC कई सर्विसेज पेश कर चुका है, जिनमें से एक WhatsApp के माध्यम से मेट्रो का टिकट लेना है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अब इस सर्विस को अपग्रेड किया गया है। यानी कि यात्री WhatsApp के जरिए मेट्रो का टिकट तो खरीद ही सकेंगे। इसके साथ ही वे मेट्रो कार्ड को रिचार्ज भी कर सकेंगे। चलिए जानते हैं कि अपग्रेड सर्विस के क्या लाभ होंगे।

यात्रियों को लंबी लाइन में लगने की परेशानी से मिलेगा छुटकारा
यात्रियों को सुविधा देने के लिए मौजूद चैटबॉट को एडवांस बनाया गया है, ताकि यात्रियों को टिकट खरीदने या फिर मेट्रो कार्ड रिचार्ज करवाने के लिए लंबी लाइनों में लगने की समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिसकी वजह से वे अपने समय की भी बचत कर सकते हैं।
WhatsApp से कैसे होगा मेट्रो कार्ड रिचार्ज
WhatsApp से अपने मेट्रो कार्ड को रिचार्ज करने के लिए आपको +91 9650855900 नंबर पर Hi लिखकर सेंड करना होगा। इसके बाद चैटबॉट के साथ विंडों में दिए गए इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करते हुए आप UPI, डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर कार्ड को रिचार्ज कर सकेंगे। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के बाद यात्रियों को टिकट काउंटर पर जाने या थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद नहीं लेनी की आवश्यकता नहीं होगी।
एंड्रॉयड और आईओस के लिए क्या है ऑप्शन
एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स WhatsApp पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करके भी चैटबॉट एक्सेस करने का ऑप्शन प्राप्त कर सकते हैं। इस सर्विस का लाभ गुरुग्राम रैपिड मेट्रो और दिल्ली NCR में सभी लाइन्स पर किया जा सकेगा।
सर्विस पर क्या बोले मेटा इन इंडिया के मैसेजिंग डायरेक्टर
इस सर्विस को लेकर मेटा इन इंडिया के बिजनेस मैसेजिंग डायरेक्ट रवि गर्ग का कहना है कि WhatsApp की मदद से मेट्रो पास रिचार्ज करने का ऑप्शन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यात्रियों को बेहतरीन अनुभव देगा और साथ ही उनके समय की बचत करने में भी अपना पूर्ण सहयोग देगा।


Click it and Unblock the Notifications








