हैप्पी न्यू इयर के बाद अब एक साल की जियो प्राइम मेंबरशिप भी फ्री
रिलायंस जियो की प्राइम मेंबरशिप अब बिलकुल मुफ्त
रिलायंस जियो ने लॉन्च से पहले ही ग्राहकों के लिए फ्री सुविधा पेश की थी। जिसमें जियो की कॉलिंग, मैसेज और डाटा आदि से लेकर हर सेवा फ्री थी। लॉन्च के बाद भी रिलायंस जियो ने अपनी फ्री सेवा को बरकरार रखा। अब आपने सुना ही होगा कि करीब 7 महीने की फ्री सेवा देने के बाद रिलायंस जियो अप्रैल से अपनी सेवा के लिए शुल्क लेने वाला है।

अब जियो अपने यूज़र्स एक लिए एक और तोहफा लाया है। जियो की 99 रुपए वाली मेंबरशिप आप मुफ्त में पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको रिचार्ज कराना होगा रिलायंस जियो के जियो मनी एप से। जी हां! इसके बाद आप प्राइम मेंबरशिप के तहत 303 रुपए या उससे ऊपर का कोई भी रिचार्ज करवाएं आपको 50 रुपए कैशबैक सभी पैक पर मिलेगा। यानी कि 100 रुपए पूरे वापस।

रिलायंस जियो की जियो मनी एप के ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है। रिलायंस जियो यूज़र्स जियो मनी एप के साथ रिचार्ज कर एक साल की जियो प्राइम मेंबरशिप को फ्री में पा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







