Home
News

बाज़ नहीं आ रहा अमेज़न, तिरंगे के बाद अब बापू की तस्वीर वाली चप्पल

सुषमा की फटकार के बाद भी नहीं सुधरा अमेज़न, बेच रहा है बापू की तस्वीर वाली चप्पल।

By Agrahi

विदेशों और भारत में पॉपुलर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न एक बार फिर अपने प्रोडक्ट्स को लेकर विवाद में है। हाल ही में कंपनी भारत के तिरंगे का अपमान करने के लिए विवाद में आई थी। जिसके बाद कंपनी के अधिकारी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से माफ़ी भी मांगी थी।

बाज़ नहीं आ रहा अमेज़न, तिरंगे के बाद अब बापू की तस्वीर वाली चप्पल

अब लगता है अमेज़न अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। अब सुनने में आया है कि कंपनी ने बापू गांधी की तस्वीर वाली चप्पलें बेचना शुरू कर दिया है। अमेज़न अमेरिका की वेबसाइट पर भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर वाली चप्पल का विज्ञापन दिया गया है। जो कि 16.2 डॉलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
बाज़ नहीं आ रहा अमेज़न, तिरंगे के बाद अब बापू की तस्वीर वाली चप्पल

इस पर आपत्ति जताते हुए कुछ यूज़र्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एमईए से शिकायत करते हुए उचित कदम उठाने की अपील की है। हालांकि फिलहाल इस बारे में किसी की और से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि कुछ पिछले हफ्ते ही अमेज़न की कनाडा वेबसाइट पर भारत के तिरंगे वाले पायदान बेचे जा रहे थे। जिस पर यूज़र्स ने कड़ी आपत्ति जताई थी। साथ ही इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया था कि 'यदि विज्ञापन नहीं हटाया गया तो अमेज़न के किसी अधिकारी को वीज़ा नहीं दिया जाएगा।' लेकिन लगता है अमेज़न को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, इसलिए तो बार-बार ऐसी हरकतें दोहराई जा रही हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
After Indian Flag doormat now Amazon is selling Gandhi printed slippers. Read more in detail
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X