Jio के बाद अब BSNL ने भी अमरनाथ यात्रियों के लिए लॉन्च किया स्पेशल सिम कार्ड
1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है जो 15 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ यात्रियों के लिए टेलिकॉम कंपनियों ने भी कुछ खास व्यवस्था की है। जियो कंपनी ने अमरनाथ यात्रियों के लिए एक खास प्लान लॉन्च किया है। जियो कंपनी ने अपना ये स्पेशल प्लान 102 रुपए में लॉन्च किया है। इस प्लान में अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को अनलिमिटेड लोकल और नेशनल वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ-साथ रोज 500 एमबी इंटरनेट डेटा और 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। रोजाना इंटरनेट लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 64 एमबीपीएस की स्पीड से चलेगा। हालांकि यह प्लान सिर्फ जम्मू-कश्मीर सर्किल के लिए ही उपलब्ध है। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है और आपको बता दें कि भारत की तमाम सिम कार्ड कंपनियों की सर्विस जम्मू-कश्मीर में कारगार नहीं होते हैं।
स्पेशल सिम की सुविधाएं
जियो के इस प्लान के लॉन्च करने के बाद अब बीएसएनएल कंपनी ने भी इस प्लान को लॉन्च किया है। गृहमंत्रालय और दूरसंचार विभाग की अनुमति के बाद बीएसएनएल कंपनी ने भी अमरनाथ यात्रियों के लिए एक खास व्यवस्था की है। बीएसएनएल कंपनी ने अमरनाथ यात्रियों के लिए एक प्री-लोडेड अमरनाथ यात्रा सिम कार्ड लॉन्च किया है।
इस सिम कार्ड की कीमत 230 रुपए है। 230 रुपए के इस सिम कार्ड के साथ अमरनाथ यूज़र्स को 333 मिनट का फ्री वॉयस कॉल और 1.5 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 10 दिनों की होगी। इस सिम कार्ड को लॉन्च करने के मौके पर कंपनी ने कहा कि हर साल हजारों यात्री अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं, ऐसे में हमारा फर्ज़ है कि हम उन्हें वॉयस, इंटरनेट और एसएमएस सर्विस मुहैरा कवराएं। इस वजह से हमने इस प्लान को लॉन्च किया और यात्रियों को सिम कार्ड मुहैया करवाएं।
बीएसएनएल का यह सिम कार्ड अमरनाथ टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर और हर दूसरे कैंप पर मिल जाएगा। यात्री अपनी वैलिड आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसी किसी भी चीज को जमा कर सिम कार्ड ले सकते हैं। अब देखना होगा कि जियो और बीएसएनएल कंपनी के बाद क्या कोई और कंपनी भी अमरनाथ यात्रियों के लिए कुछ खास प्लान लेकर आती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








