Home
News

OLX के बाद Quikr पर बिक रहा है iPhone X, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

By Neha

ऐपल का फ्लैगशिप फोन iPhone X 3 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। इस फोन को 3 नवंबर को भारत समेत कई देशों में खरीदा जा सकता है। हालांकि भारत में इस फोन को पहले से प्री ऑर्डर करने पर ही खऱीदा जा सकता था। इसके अलावा एयरटेल स्टोर पर यूजर्स इसे बिना प्री बुकिंग के भी खरीद सकते थे, लेकिन कुछ ही घंटों में iPhone X एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से आउट स्टॉक हो गया। लेकिन इंडिया में iPhone X को लेकर दिवानगी इस कदर है कि बिक्री के लिए उपलब्ध होने के अगले ही दिन iPhone X OLX और eBay पर नजर आया।

OLX और eBay के बाद iPhone X Quikr वेबसाइट पर सेल के लिए आ चुका है। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि Quikr पर iPhone X के 64GB वेरिएंट को 1,28,000 और iPhone X के 256GB वेरिएंट को 1,50,000 रुपए में सेल किया जा रहा है। बता दें कि इस ऑफर का फायदा ऐपल के फैन्स ले सकते हैं, जो iPhone X नहीं खऱीद पाए।

OLX के बाद Quikr पर बिक रहा है iPhone X, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

OLX और eBay पर iPhone X की बिक्री ब्लैक में हो रही है। यहां इसकी कीमत वास्तविक कीमत से काफी ज्यादा थी। आईफोन X के 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत करीब 1 लाख रुपए है, जिसे ओएलएक्स पर 1,50,000 रुपए तक में खरीदा जा सकता है।

बता दें कि Quikr और ओएलएक्स पर लोग पुराना सामान बेचते हैं। सामान के अलावा इसमें जॉब और सर्विसेस भी ढूंढी जा सकती है। ऐसे में iPhone X का ओएलएक्स पर मिलना काफी हैरान करने वाला है। अगर आप iPhone X को बिना किसी झंझट के थोड़ी ज्यादा कीमत के साथ खरीदना चाहते हैं, तो ये डील आपके लिए बेस्ट है।

 
Best Mobiles in India

English summary
After OLX iPhone X available on Quikr for sale. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X