Google का नया धमाका, पिक्सल टैब के बाद अब Pixel लैपटॉप लाने की तैयारी
अगर आप भी Google लवर हैं, तो ये खबर आपको खुश कर सकती है। टेक कंपनी गूगल कथित तौर पर पिक्सल टैब के बाद अब अपना Pixel लैपटॉप लाने की तैयारियों में जुटा है, जो एक हाई-एंड डिवाइस होगा। इस लैपटॉप को विंडोज के बजाय क्रोम OS के साथ लाया जाएगा।
इन प्रीमियम लैपटॉप्स से होगा मुकाबला
गूगल के पिक्सल लैपटॉप का सीधा मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद MacBook Pro और Microsoft जैसे प्रीमियम लैपटॉप्स से होगा। उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी अपने इस नए लैपटॉप को जल्द मार्केट में पेश कर सकती है।

एंड्रॉयड हेडलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार गूगल एक नए प्रीमियम पिक्सल लैपटॉप पर काम कर रहा है, जिसका कोडनेम Snowy रखा गया है। यह लैपटॉप मैकबुक प्रो, डेल XPS, माइक्रोसॉफ्ट सरफेस और सैमसंग गैलेक्सी क्रोमबुक जैसे हाई-एंड डिवाइसेस के साथ मुकाबला करेगा।
गूगल ने अपने नए प्रीमियम पिक्सल लैपटॉप के लिए एक स्पेशल टीम तैयार की है, जो इसे अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार कर रही है। यह लैपटॉप Chrome OS पर चलेगा और प्रीमियम क्वालिटी के साथ डिजाइन किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह लैपटॉप नए वर्जन के डेस्कटॉप एंड्रॉयड पर भी काम कर सकता है, हालांकि, इसके लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
आपको बता दें, गूगल ने साल 2019 में Pixelbook Go को लॉन्च किया था, जो Pixel ब्रांडिंग वाला एक Chrome OS लैपटॉप था। इसमें कंपनी ने Intel Core M3 से लेकर Core i7 प्रोसेसर तक के ऑप्शन हैं। यह लैपटॉप 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ 8GB या 16GB रैम के साथ 64GB से 256GB तक स्टेरोज वेरिएंट में उपलब्ध है। पिक्सल ब्रांडिंग वाला पहला Chromebook 2013 में लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








