ये क्या विजय माल्या का अकाउंट भी हो गया हैक
विजय माल्या के ट्विटर एकाउंट को हैक करके कई अहम जानकारियां ट्विट कर दी गईं हैं। इससे पहले राहुल गांधी का एकाउंट हैक हो चुका है।
कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया था, और अब खबर आ रही है कि शराब कारोबारी विजय माल्या के ट्वीटर हैंडल को भी हैक कर लिया गया है।

हैकर के द्वारा किया गया पहला ट्वीट कुछ इस प्रकार है - "Hello We are back with - Vijay Mallya's assets at several banks All known passwords of Mr. Mallya" यानि ''हैलो, हम विजय माल्या के कई बैंकों की सम्पत्ति के पासवर्ड के साथ वापस आ चुके हैं ।''
आपको बता दें कि विजय माल्या के ट्वीटर अकाउंट से कई सारे ट्वीट अभद्र भाषा में किए गए हैं जिससे साफ जाहिर होता है कि ये ट्वीट माल्या के द्वारा नहीं किए गए, इन सभी ट्वीट में कहीं न कहीं माल्या को बर्बाद कर देने की झलक दिखाई देती है।
इस ट्वीटर अकाउंट को हैंडल करके हैकर्स ने ये भी दावा किया है कि वो माल्या के खातों और विदेशी सम्पत्तियों के बारे में भी अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर लेंगे।
हालांकि, अभी तक इस हैकिंग के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पर एक बात साफ है कि ट्वीटर अकाउंट की सेफ्टी पर इन हैकिंग प्रकरणों के बाद सवाल उठ खड़े हुए हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications