स्मार्टफोन के बाद अब Xiaomi पेश करने जा रहा है इलेक्ट्रिक कार, हर साल प्रोड्यूस करेगा 3 लाख कारें
चीन में Xiaomi के ओपन कार प्लांट में हर साल 300,000 इलेक्ट्रिक वाईकल्स (Xiaomi Electric Car) का उत्पादन करने की क्षमता होगी, राजधानी में अधिकारियों ने शनिवार को ऐसा कहा है। बीजिंग में नए कार प्लांट का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। गवर्नमेंट सपोर्टेड आर्थिक विकास एजेंसी बीजिंग ई-टाउन ने अपने आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर कहा कि स्मार्टफोन निर्माता बीजिंग आर्थिक और तकनीकी विकास क्षेत्र में अपनी ऑटो यूनिट के हेडक्वार्टर, सेल्स और रिसर्च ऑफिसों का भी निर्माण करेगा। तो आइये इस खबर को जानते है विस्तार से।

Xiaomi लाएगा हर साल 3 लाख इलेक्ट्रिक कार
Xiaomi (शाओमी) ने इस साल की शुरुआत में EV कैटेगरी में प्रवेश की घोषणा की और इसकी हालिया वित्तीय रिपोर्ट ने सुझाव दिया कि कार निर्माता टारगेट को हासिल करने की राह पर है। बीजिंग ई-टाउन ने भी पुष्टि की है कि Xiaomi का प्लांट 2024 में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन पहुंच जाएगा।
वहीं टेक लिजेंड Xiaomi (शाओमी) ने अगस्त में अपनी नई EV कंपनी को 10 अरब युआन या 11,000 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ रजिस्टर किया था। लेई जून को कंपनी के लीगल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में साइण्ड किया गया था। जून नए स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाईकल बिजनेस के सीईओ के रूप में भी काम करेंगे। जून ने कहा कि कंपनी के पास अब तक कुल 10,000 लोग रिसर्च और डेवलपमेंट में काम कर रहे हैं।
वहीं कंपनी ने दावा किया था कि वह अपनी ईवी यूनिट में 10 अरब डॉलर (करीब 73,000 करोड़ रुपये) के निवेश के लिए तैयार है, जिसे अगले 10 वर्षों में खर्च किया जाएगा। Xiaomi ने अभी तक इस इन्वेस्टमेंट का विवरण साझा नहीं किया है।
इसने EV प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए लगभग 300 स्टाफ सदस्यों को भी काम पर रखा है। कंपनी ने दावा किया था कि वह अपनी ईवी इकाई में 10 अरब डॉलर (करीब 73,000 करोड़ रुपये) के निवेश के लिए तैयार है, जिसे अगले 10 वर्षों में खर्च किया जाएगा। Xiaomi ने अभी तक इस निवेश का विवरण साझा नहीं किया है।
साथ ही आपको बता दें कि कंपनी ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी स्टार्टअप डीपमोशन को 77 मिलियन डॉलर (लगभग 562 करोड़ रुपये) से अधिक की राशि में खरीदा है।
Xiaomi इकलौता स्मार्टफोन कंपनी नहीं है जो इलेक्ट्रिक कार बना रहा है
जानकारी के लिए आपको बता दें कि Xiaomi इकलौता स्मार्टफोन निर्माता नहीं है जो इलेक्ट्रिक कार बनाना चाहता है। Apple कुछ समय से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, लेकिन जाहिर तौर पर बहुत सारी चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसके कारण प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। इसके अलावा Oppo भी जल्द ही इलेक्ट्रिक कार ला सकता है, ऐसी मंशा दिखाई दे रही है।
इस प्रकार यदि आप भी इलेक्ट्रिक कार लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो शाओमी (Xiaomi) और ऐपल (Apple) जैसे बड़े ब्रांड जल्द ही इलेक्ट्रिक कारें (Electric Car) पेश करने जा रहे है। साथ ही चीन की एक और स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो (Oppo) भी जल्द ही इसकी कोई घोषणा कर सकते हैं। हालांकि इन इलेक्ट्रिक कारों की कीमत क्या होगी इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








