iPhone 17 लॉन्च होने के बाद मात्र इतने रुपये में मिलेगा iPhone 16, बढ़िया है मौका
Apple हर साल अपने नए iPhone मॉडल्स के साथ पुराने वेरिएंट्स की कीमत में कटौती करता है। इस बार भी यही ट्रेंड देखने को मिलेगा। iPhone 17 सीरीज के लॉन्च के बाद कंपनी iPhone 16 की कीमत में बड़ी कमी कर सकती है। इससे उन ग्राहकों को फायदा होगा, जो iPhone खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट की वजह से नए मॉडल्स तक नहीं पहुंच पाते।
कंपनी ने एपल इवेंट की लॉन्च डेट भी कन्फर्म कर दी है। 9 सितंबर को नए आईफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

iPhone 16 की संभावित कीमत
iPhone 16 जो अभी भारतीय मार्केट में लगभग 68,000 से 70,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, वह iPhone 17 के लॉन्च के बाद और सस्ता हो सकता है। अनुमान है कि इसकी कीमत में 10,000 रुपये तक की कटौती देखने को मिल सकती है। यानी यह स्मार्टफोन करीब 50,000 से ₹55,000 के बीच उपलब्ध हो सकता है।
क्यों है iPhone 16 एक बेहतर विकल्प?
iPhone 16 में एपल का दमदार A18 Bionic चिपसेट, बेहतर बैटरी बैकअप और iOS 18 सपोर्ट दिया गया है। इसमें शानदार डुअल कैमरा सेटअप, स्मूद OLED डिस्प्ले और लंबे समय तक मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स शामिल हैं। ऐसे में iPhone 16 अपने प्राइस सेगमेंट में अभी भी एक मजबूत विकल्प रहेगा। इसमें एआई फीचर्स भी दिए गए हैं।
कहां मिलेंगी बेहतरीन डील्स?
iPhone 17 के लॉन्च के तुरंत बाद Amazon और Flipkart जैसी ई-कॉमर्स साइट्स पर बिग सेल्स और बैंक ऑफर्स के जरिए iPhone 16 पर भारी छूट मिल सकती है। वहीं, पुराने iPhone एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।
अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट थोड़ा लिमिटेड है, तो iPhone 17 के लॉन्च का इंतजार करना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। iPhone 16 कम कीमत में एक प्रीमियम स्मार्टफोन एक्सपीरियंस देगा।


Click it and Unblock the Notifications








