Home
News

Xiaomi और Motorola के बाद, HTC एंड्रायड वन स्मार्टफोन HTC U11 लाइफ लॉन्च करेगी

By Agrahi

गूगल के एंड्रायड एन प्रोग्राम के बारे में फिलहाल कुछ सटीक जानकारी तो नहीं है, लेकिन पिछले कुछ समय से कई बड़े ब्रांड्स एंड्रायड वन स्मार्टफोन लॉन्च करने रहे हैं और कुछ करने की तैयारी में हैं। इन ब्रांड में मोटोरोला का नाम भी शामिल है।

Xiaomi और Motorola के बाद, HTC एंड्रायड वन स्मार्टफोन HTC U11 लाइफ लॉन्च करेगी

हाल ही में हमने श्याओमी के कई नए स्मार्टफोन देखें हैं, जिनमें से एक एंड्रायड वन स्मार्टफोन Mi A1 भी है। इसके बाद लेनोवो के सब ब्रांड मोटोरोला के भी पहले एंड्रायड वन फोन के आने की खबरें हैं। वहीं अब एचटीसी के एंड्रायड की भी चर्चाएं हैं।

ट्विटर पर एक यूज़र LlabTooFer ने जानकारी दी हाही कि एचटीसी अपने एंड्रायड वन फोन को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कंपनी का यह एंड्रायड वन वर्जन HTC U11 Life स्मार्टफोन हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें डिज़ाइन और फीचर्स सभी सेम होंगे लेकिन यह एंड्राइयड वन मॉडल होगा, यानी कि स्टॉक एंड्रायड के साथ आएगा।

पॉपुलर टिपस्टर Evan Blass ने भी एक स्मार्टफोन की फोटो पोस्ट की है और यह काफी कुछ HTC U11 Life के जैसे दिखता है। यह फोन दो लगभग सेम डिज़ाइन और फीचर्स के साथ ही आएंगे, इनके सॉफ्टवेयर पार्ट में एक बड़ा अंतर हो सकता है।

HTC U11 Life
एचटीसी के स्मार्टफोन यू11 लाइफ के इस साल मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च होने की उम्मीदें हैं। यह स्मार्टफोन 5.2 इंच फुल एचडी स्क्रीन के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा है। इस फोन की बैटरी 2600mAh की है। यह फोन IP67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, साथ ही इसका ब्लूटूथ 5.0 है।

 
Best Mobiles in India

English summary
After Xiaomi and Motorola, HTC to launch a new Android One version of U11 Life. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X