Home
News

Last Selfie On Earth: ऐसी होगी धरती की आखिरी सेल्फी, AI ने बनाई डरावनी इमेजेस

जब से स्मार्टफोन का चलन बढ़ा हैं तब से सेल्फी का ट्रेंड आसमान छू रहा है। आज कैसा भी छोटा हो मोटा फंक्शन उसमें सब सेल्फी लेते नजर आते हैं। कहीं घूमने जाओ या कुछ और हो, तो लोग Selfie लेते हैं। सेल्फी का असर युवा लोगों पर ज्यादा देखने को मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर धरती की आखिरी सेल्फी (Last Selfie On Earth) कैसी होगी? तो इसका जवाब AI यानी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस ने दिया है और ऐसी लास्ट सेल्फी तैयार की है जिसको देख आप डर जाएँगे।

Last Selfie On Earth: AI ने बनाई धरती की आखिरी सेल्फी

AI ने बनाई धरती की आखिरी सेल्फी (Last Selfie On Earth)

वैसे तो आपको बता दें कि AI का काम बहुत हैं लेकिन AI DALL-E 2 का इस्तेमाल इमेज जनरेटर के तौर पर किया जाता है।

इस तरह जब इस AI को यह पूछा गया कि इस धरती की अंतिम सेल्फी कैसी होगी, तो इसके रिजल्ट अच्छे नहीं आए और काफी डरावनी सेल्फी दिखाई जो आज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इंटरनेट पर सबसे ज्यादा तब वायरल होने लगे जब एक Robot Overloards नाम के टिकटॉक अकाउंट से इन इमेजेस को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इसके बाद कई बड़े-बड़े अकाउंट से इसके बारे में खूब शेयर किया जा रहा हैं।

AI यानी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस ने जिन सेल्फी फोटो (Last Selfie On Earth) को शेयर किया है वो काफी डरावनी है और उसमें ऐसे दृश्य हैं जिसमें लोगों के हाथों में मोबाइल हैं और उनके चारों तरफ तबाही मची हुई हैं। इन लोगों के चेहरे भी काफी भयानक हैं और वैसे बनाए गए जैसे कोई हॉरर मूवी हों।

जी हाँ, आप इन इमेजेस को देख सकते हैं जिसमें विनाशकारी सीन हैं और लोगों के हाथ में मोबाइल हैं और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

Last Selfie On Earth: AI ने बनाई धरती की आखिरी सेल्फी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि DALL-E आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने यूजर के टैक्सट डिस्क्रिप्शन इनपुट्स के आधार पर ये फ़ोटोज़ बनाएँ हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस AI सिस्टम ने करीब 12-बिलियन पैरामीटर वर्जन GPT-3 को इसमेमाल करके इन फोटो को बनाया है।

इस तरह ये अलग-अलग डरावने फोटो (Last Selfie On Earth) आज दुनियाभर में खूब वायरल हो रहे हैं। जिन्हें आप भी देख सकते हैं।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
AI Predicted Last Selfie On Earth, These Are Really Very Horror Pics
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X