4999 की कीमत में लॉन्च हुए AI+ Pulse और Nova 5G फोन, मिलेंगे शानदार फीचर्स
Realme के पूर्व CEO माधव शेठ की नई कंपनी NxtQuantum ने भारत में अपने पहले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। AI+ Pulse और AI+ Nova 5G फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड NxtQuantum ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं, जिसे पूरी तरह भारत में विकसित किया गया है और यह MeitY द्वारा अप्रूव्ड Google Cloud सर्वर पर यूजर्स का डेटा सुरक्षित रूप से स्टोर करता है।
इन डिवाइस में क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट है और एक खास NxtPrivacy डैशबोर्ड भी दिया गया है, जो यह दिखाता है कि कौन सी ऐप्स आपका डेटा ट्रैक कर रही हैं।

AI+ Pulse और AI+ Nova 5G प्राइस और अवेलेबिलिटी
AI+ Pulse का शुरुआती मॉडल 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 4999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6999 रुपये रखी गई है। AI+ Nova 5G का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 7999 रुपये में और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 9999 रुपये में उपलब्ध है।
AI+ Pulse की बिक्री 12 जुलाई से और Nova 5G की बिक्री 13 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। ये स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और वॉयल्ट कलर्स में मिलेंगे। इन पर लॉन्च ऑफर के तहत ₹500 की इंस्टेंट छूट भी दी जा रही है
AI+ Pulse और AI+ Nova 5G स्पेसिफिकेशन
दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। AI+ Pulse में 90Hz और Nova 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। AI+ Pulse में Unisoc T615 प्रोसेसर और Nova 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। दोनों फोन NxtQuantum OS पर चलते हैं और 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं।
कैमरा की बात करें तो दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करती है और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
इन डिवाइस में क्षेत्रीय भाषाओं का सपोर्ट है और एक खास NxtPrivacy डैशबोर्ड भी दिया गया है, जो यह दिखाता है कि कौन सी ऐप्स आपका डेटा ट्रैक कर रही हैं। इसके अलावा NxtQuantum OS में NxtQuantum PlayStore थीम डिजाइन टूल कम्युनिटी ऐप वॉलपेपर और NxtMove ऐप जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








