Home
News

इस टेलीकॉम कंपनी ने लॉन्च की मोबाइल बैकअप सर्विस, वो भी बिल्कुल फ्री

By Neha

आजकल सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान लॉन्च कर रही हैं, लेकिन भारतीय दूरसंचार कंपनी एयरसेल ने अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल बैकअप सर्विस पेश की है। इस सर्विस में यूजर्स को उनके कॉन्टेक्ट, मैसेज, इमेज, वीडियो, ऑडियो और कई तरह की फाइल्स के बैकअप की सुविधा मिलेगी।

इस टेलीकॉम कंपनी ने लॉन्च की मोबाइल बैकअप सर्विस, वो भी बिल्कुल फ्री

एयरसेल यूजर्स का डेटा बैकअप क्लाउड स्टोरेज में सेव होगा। एयरसेल का कहना है कि यह एक इनोवेटिव सर्विस है, जिसमें यूजर्स 2जीबी तक का डेटा स्टोर कर सकती है। इस सर्विस की सबसे खास बात ये है कि ये पूरी तरह फ्री है, यानी इसके लिए ग्राहकों को कोई कीमत नहीं चुकानी होगी।

इस क्लाउड सर्विस में यूजर्स के डेटा की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कंपनी ने मोबाइल कनेक्ट पिन-बेस्ड ऑथेंटिकेशन को इंटीग्रेट किया है, जिसमें यूजर को मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन उपलब्ध कराया जाता है। चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनुपम वासुदेव का कहना है कि एयरसेल बैकअप ऑफर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो अपना जरूरी डेटा सुरक्षित रखना चाहते हैं।

आपको बता दें कि फिलहाल एयरसेल की ये सर्विस सिर्फ एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन कंपनी का कहना है कि जल्द ही इस सर्विस को आईफोन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Aircel launches mobile backup solution to backup contacts and data. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X