88 रुपए में ये कंपनी दे रही है 1GB डेटा रोजाना और अनलिमिटेड कॉल
भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय में काफी बदलाव आया है। रिलायंस जियो के आने के बाद सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स और नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए हर रोज नए और फिकायती प्लान पेश कर रही है। अब एयरसेल ने अपने यूजर्स के तीन नए प्लान पेश किए हैं। ये तीनों प्लान एयरसेल के प्रीपेड कस्टमर्स के लिए हैं, जिसमें 88 रुपए, 104 रुपए और 199 रुपए के प्लान शामिल हैं। ये प्लान सात दिन से लेकर एक साल की वैलिडिटी के साथ भी आते हैं। आइए जानते हैं, इन प्लान के वैलिडिटी डेट और कीमत के बारे में।

एयरसेल का 88 रुपए वाला-
सबसे पहले बात करते हैं 88 रुपए वाले प्लान की। एयरसेल यूजर्स को इस प्लान में 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान की वैलिडिटी केवल सात दिनों की है।
एयरसेल का 199 रुपए वाला-
199 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 28GB डेटा मिलेगा। यूजर को 1जीबी डेटा रोज मिलेगा जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। इसके साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिलेगी।
एयरसेल का 104 रुपए वाला-
एयरसेल का 104 रुपए वाला प्लान बाकी दोनों प्लान से अलग है। इस प्लान में यूजर्स को एक साल की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें एयरसेल से एयरसेल 20 पैसे प्रति मिनट कॉल दर होगी। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए चार्ज लिया जाएगा।
नए यूजर्स जोड़ने का लक्ष्य-
इस प्लान की घोषणा करते हुए एयरसेल के रिजनल हैड नॉर्थ हरिश शर्मा ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि हम अपने मौजूदा ग्राहकों के साथ ही हमारे बंधन को मजबूत करेंगे, साथ ही नए टेलीकॉम उपयोगकर्ता एयरसेल को अपना पसंदीदा सेवा प्रदाता चुनेंगे।"
एयरसेल-अमेजन पे पार्टनरशिप-
एयरसेल ने अमेजन पे के साथ साझेदारी की है। इस समझौते के अंतर्गत एयरसेल यूजर्स अमेजन पे के माध्यम से रिचार्ज करने पर पहले रिचार्ज पर अनलिमिटेड प्लान में 75 रुपए का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। अन्य प्लान में 50 रुपए तक का कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है। इस ऑफर का फायदा एयरसेल यूजर्स केवल 15 नवंबर तक ही उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







