Home
News

अब केवल 3 रुपए में 1जीबी डाटा, इससे सस्ता है कोई और!

एयरसेल यूज़र्स के लिए है ये खुशखबरी, अब केवल 3 रुपए में मिलेगा 1 जीबी डाटा।

By Agrahi

एयरसेल ने अपने ग्राहकों के लिए नया और आकर्षक ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी मात्र 3 रुपए में 1जीबी डाटा पेश कर रही है। हालाँकि यह सुबह 7 बजे से 9 बजे तक के लिए है और इसका नाम है 'गुड मॉर्निंग पैक'। यह खास जे एंड के सर्किल के है।

अब केवल 3 रुपए में 1जीबी डाटा, इससे सस्ता है कोई और!

कंपनी का कहना है कि इस खास डाटा ऑफर को उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो दिन में एक जीबी डाटा का इस्तेमाल करते हैं। अब यह सुविधा यूज़र्स को केवल 3 रुपए में मिलेगी। इस डाटा पैक के जरिए यूज़र्स को न केवल कम कीमत में डाटा का लाभ मिलता है बल्कि इसके साथ मिलता है डाटा पर कंट्रोल।

जम्मू कश्मीर के सर्किल बिज़नस हेड प्रशांत चौधरी का कहना है कि, एयरसेल हमेशा ही अपने यूज़र्स के लिए कुछ नया और बेहतर करता है। कंपनी की पूरी कोशिश रहती है कि वो यूज़र्स की जरूरत को समझे और उसी के अनुरूप सेवा प्रदान करे।

इससे पहले वोडाफोन ने भी अपने यूज़र्स के लिए इसी तरह का एक प्लान हाल ही में पेश किया था। यह वोडाफोन का सुपरनाईट पैक था जिसमें यूज़र्स को 29 रुपए के रिचार्ज पर अनलिमिटेड 3G/4G डाटा दिया जाता है। यूज़र्स इस प्लान का लाभ रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक कर सकते हैं। वोडाफोन का यह ऑफर केवल प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।

इन दिनों टेलिकॉम सेक्टर में एक बार फिर हलचल देखी जा रही है। यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए एक बार फिर टेलिकॉम कंपनियों ने कमर कास ली है। एक ओर जहां रिलायंस जियो शांत है तो वहीं अन्य कंपनियां एयरसेल, आईडिया, बीएसएनएल और वोडाफोन कई नए प्लान्स के साथ आ रहे हैं।

हालांकि रिलायंस जियो ने भी अपने लाइफ स्मार्टफोन पर 20% अतिरिक्त डाटा देने का वादा किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Aircel offers 1GB 3G data from 7 am to 9 am at Just Rs 3. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X