Home
News

Tata डोकोमो और रिलायंस के बाद बंद हो रही है ये पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी

एयरसेल भारत के 6 सर्किलमें अपनी टेलीकॉम सर्विस खत्म करने जा रही है। एयरसेल के पर करीब 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। ऐसे में कंपनी इस समय फायनेंशियल क्राइसिस से भी गुजर रही है।

Tata डोकोमो और रिलायंस के बाद बंद हो रही है ये पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी

भारतीय टेलीकॉम कंपनी इस समय कड़े कॉम्पिटीशन के दौर से गुजर रही है। इस दौरान मार्केट में बने रहने के लिए कई कंपनियों ने विलय किया है, वहीं कई कंपनियों बंद हो गईं और कुछ ने बंद का ऐलान कर दिया है। हाल ही में रिलायंस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि वह अपनी टेलीकॉम सर्विस बंद करने जा रही है और कंपनी के यूजर्स अपना नंबर किसी भी नेटवर्क पर पोर्ट करवा सकते हैं।

इसके बाद टाटा डोकोमो ने भी अपनी टेलीकॉम सेवाएं बंद करने की घोषणा की थी। अब पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी एयरसेल की तरफ से भी ऐसी ही जानकारी सामने आई है।

लगातार आ रही रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एयरसेल भारत के 6 सर्किलमें अपनी टेलीकॉम सर्विस खत्म करने जा रही है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश (वेस्ट), हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र-गोवा और हिमाचल प्रदेश सर्किल शामिल हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपने आधिकारिक बयान में बंद की पुष्टि करेगी और इसके बाद अपने सब्सक्राइबर्स और TRAI/DoT को भी सूचना देगी।

economictimes की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले एयरसेल और रिलायंस कम्युनिकेशन में विलय होने वाला था, लेकिन बाद में इस विलय समझौते को कैंसिल कर दिय गया। ये विलय समझौता कैंसिल होने के बाद कंपनी जल्द ही अपनी सर्विस खत्म कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया कि कोर्ट के एक आदेश के मुताबिक, एयरसेल 2जी या 3जी स्पेक्ट्रम नहीं बेच सकती है और कंपनी के पास 4जी स्पेक्ट्रम नहीं है, जबकि मार्केट 4जी की ओर मूव कर रहा है।

एयरसेल के पर करीब 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। ऐसे में कंपनी इस समय फायनेंशियल क्राइसिस से भी गुजर रही है। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि इस समय एयरसेल के करीब 8.9 करोड़ यूजर्स हैं, जो सेवाएं बंद होने के बाद प्रभावित हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to a latest report AIRCEL To Scale Down Mobile Services in six Telecom Circles.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X