ये टेलीकॉम कंपनी सिर्फ 30 रुपए में दे रही है एंटी वायरस
भारतीय टेलीकॉम कंपनियां इस समय अपने प्लान और ऑफर्स के जरिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। टेलीकॉम कंपनियां इस समय न सिर्फ डेटा प्लान बल्कि अन्य सर्विस से अपने कस्टमर्स को अट्रेक्ट करने की कोशिश में लगी हुई हैं। सभी टेलीकॉम कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए प्रायवेट सेक्टर की टेलीकॉम सर्विस कंपनी एयरसेल ने अपने ग्राहकों के लिए एंटी वायरस ऑफर पेश किया है। अपने ग्राहकों तक इस एंटी वायरस सर्विस का लाभ पहुंचाने के लिए एयरसेल सिक्योरिटी ऐप और सॉफ्टवेयर डेवलपर कंपनी Avast के साथ पार्टनरशिप की है।

इंटरनेट पर इस समय वायरस अटैक का खतरा बना रहता है। न सिर्फ लैपटॉप और कंप्यूटर बल्कि स्मार्टफोन यूजर्स भी इंटरनेट के जरिए वायरस की चपेट में आ जाते हैं। एयरसेल ने अपने यूजर्स को Avast एंटी वायरस सिक्योरिटी दे रही है। कंपनी ने इस सर्विस को अपने एयरसेल प्रोटेक्ट ऑफर के तहत पेश किया है। इस ऑफर में यूजर्स Avast के मोबाइल सिक्योरिटी और Avast क्लिनअप का इस्तेमाल कर सकेंगे।
एयरसेल ने अपने प्रोटेक्ट ऑफर को काफी कम कीमत पर अपने यूजर्स के लिए पेश किया है। महीने भर के लिए 30 रुपए में एंटी वायरस खरीद सकते हैं। अगर आप इसे पूरे साल के लिए खरीदना चाहते हैं, तो आपको 205 रुपए खर्च करने होंगे। स्मार्टफोन के लिए Aircel Cleaner भी 30 रुपए में हर महीने के लिए खरीदा जा सकता है। यूजर्स इन ऑफर्स का फायदा मायएयरसेल ऐप से ले सकते हैं।
बता दें कि Avast कंपनी दुनिया भर में अपने यूजर्स के लिए सिक्योरिटी प्रोडक्ट जैसे सॉप्टवेयर, एंड्राइड और आईओएस ऐप डेवलप करती है। दोनों कंपनियों की साझेदारी से एयरसेल के 80 मिलियन से ज्यादा यूजर्स मोबाइल सिक्योरिटी प्लान का फायदा ले सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








