Airtel 5G को 80+ भारतीय शहरों में किया गया लॉन्च, जाने शहरों के नाम

Bharti Airtel अपने 5जी नेटवर्क कनेक्टिविटी को पूरे भारत में फैलाने का काम कर रही है। डब किए गए एयरटेल 5 जी प्लस, इसने हाल ही में उत्तर पूर्व भारत के सात नए शहरों में अपनी 5th जनरेशन की नेटवर्क कनेक्टिविटी लॉन्च की है। जिसमें कोहिमा, ईटानगर, आइजोल, गंगटोक, सिलचर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया में रहने वाले एयरटेल उपयोगकर्ता अब फ्री में हाई-स्पीड एयरटेल 5जी प्लस सर्विस का यूज कर सकते हैं। इससे पहले टेलीकॉम ऑपरेटर ने गुवाहाटी, शिलॉन्ग, इंफाल, अगरतला और दीमापुर के साथ उत्तर पूर्व भारत के अन्य शहरों में अपना 5G पहले ही लॉन्च कर दिया था।
सात राज्यों के ज्यादा शहरों में Airtel 5G Plus के लॉन्च के साथ, एयरटेल 5जी अब 80 से ज्यादा शहरों तक पहुंच गई है। वहीं कंपनी ने वादा किया है कि इन शहरों में रहने वाले लोग बिना किसी ज्यादा खर्च के अपने 5जी सपोर्ट स्मार्टफोन पर 5जी सर्विस का यूज कर सकेंगे। आइए जानते हैं सभी शहरो के नाम।
Airtel 5G साइट्स की पूरी लिस्ट देखें यहां
असम- गुवाहाटी, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, सिलचर,आंध्र प्रदेश- विजाग, विजयवाड़ा, राजमुंदरी, काकीनाडा, गुंटूर, कुरनूल और तिरुपति, बिहार- पटना, मुजफ्फरपुर, बोधगया और भागलपुर, दिल्ली ,गुजरात- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट , हरियाणा- गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, अंबाला, करनाल, सोनीपत, यमुनानगर और बहादुरगढ़, हिमाचल प्रदेश- शिमला, जम्मू और कश्मीर- जम्मू, श्रीनगर, सांबा, कठुआ, उधमपुर, अखनूर, कुपवाड़ा, लखनपुर और खौर। झारखंड- रांची और जमशेदपुर, कर्नाटक- बेंगलुरु, केरल- कोच्चि, त्रिवेंद्रम, कोझिकोड और त्रिशूर , महाराष्ट्र- मुंबई, नागपुर और पुणे, मध्य प्रदेश- इंदौर, मणिपुर- इंफाल, ओडिशा- भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला और पुरी, राजस्थान- जयपुर, कोटा और उदयपुर , तमिलनाडु- चेन्नई, कोयम्बटूर, मदुरै, होसुर और त्रिची, तेलंगाना- हैदराबाद, वारंगल और करीमनगर, सिक्किम- गंगटोक, मिजोरम- आइजोल, अरुणाचल प्रदेश- ईटानगर, नागालैंड- कोहिमा, छत्तीसगढ़- रायपुर और दुर्ग-भिलाई , त्रिपुरा-अगरतला
उत्तराखंड- देहरादून , उत्तर प्रदेश- वाराणसी, लखनऊ, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, नोएडा और गाजियाबाद, पश्चिम बंगाल- सिलीगुड़ी शामिल है।

Airtel 5जी की स्पीड
इस बीच, एयरटेल अपने पुराने जनरेशन के नेटवर्क Airtel 4G की तुलना में 30 गुना ज्यादा फास्ट स्पीड की पेशकश करने का दावा कर रहा है। जो यूजर्स 5जी सपोर्ट शहरों में रह रहे हैं, वे नए नेटवर्क से जुड़ सकते हैं और कुछ ही सेकंड में एचडी और 4K वीडियो, गेम और बड़ी फाइलें डाउनलोड कर सकते हैं।
स्मार्टफोन में Airtel 5G कैसे करें एक्टिवेट
अगर आप 5G सपोर्ट स्मार्टफोन का यूज कर रहे हैं और Airtel 5G Plus आपके एरिया में उपलब्ध है, तो Airtel 5G से कनेक्ट करने के लिए इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।
1 - Android फोन पर Airtel 5G को एक्टिवेट करने के लिए, सबसे पहले फोन की सेटिंग खोलें।
2 - अब मोबाइल नेटवर्क" सेक्शन पर जाएं।
3 - इसके बाद एयरटेल सिम पर क्लिक करें।
4 - "Preferred network type" सेक्शन के अंदर , "5G" सेलेक्ट करें।
5 - iPhones पर Airtel 5G को एक्टिव करने के लिए, सेटिंग ऐप खोलें।
6 - "मोबाइल डेटा" सेक्शन पर नेविगेट करें।
7 - एयरटेल सिम पर टैप करें।
8 - "Voice And Data" सेक्शन पर जाएं और "5G ऑटो" सेलेक्ट करें ।


Click it and Unblock the Notifications








