Home
News

Airtel 5जी प्लस अब हिमाचल प्रदेश के चार शहरों में उपलब्ध, जाने अब तक कितने शहर हुए 5G

Airtel 5जी प्लस अब हिमाचल प्रदेश के चार शहरों में उपलब्ध

Airtel ने दिसंबर 2022 में शिमला में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत की। अब करीब दो महीने बाद कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के और शहरों में अपने 5जी प्लस नेटवर्क को लॉन्च किया है। भारतीय टेलीकॉम दिग्गज ने आज बताया कि वह राज्य के तीन शहरों में अपनी सर्विस को शुरू कर रहा है। ये तीन शहर शामिल हैं जिसमें धर्मशाला, मंडी और बद्दी।

Airtel ने कहा कि उसकी 5G प्लस सर्विस धर्मशाला के कोटवारी बाजार, नड्डी, शीला चौक, दारी, मैक्लोडगंज, योल छावनी और सिधवारी क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। वहीं, मंडी में इंदिरा मार्केट, बस स्टैंड, समखेतर, भिउली और पुरानी मंडी एरिया में यह सर्विस उपलब्ध है। साथ ही बद्दी में, साईं रोड, अमरावती कॉम्प्लेक्स, वर्धमान कॉलोनी, संधोली, बिड़ला टेक्सटाइल्स, भूड बैरियर और सिप्ला एरिया में सर्विस को उपलब्ध कराया गया है।

एयरटेल के सीईओ ने दी जानकारी

अपर नॉर्थ भारती एयरटेल के सीईओ पुष्पिंदर सिंह गुजराल ने इस अवसर पर कहा "मैं शिमला के अलावा धर्मशाला, मंडी और बद्दी में एयरटेल 5G प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं, हम पूरे शहरों को रोशन करने की प्रक्रिया में हैं, जो कस्टमर को हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, सुपरफास्ट एक्सेस का मजा लेने में मदद करेगा। "मल्टीपल चैटिंग, फोटो को तुरंत अपलोड करना और बहुत कुछ।

Airtel 5जी प्लस अब हिमाचल प्रदेश के चार शहरों में उपलब्ध

वहीं दिलचस्प बात यह है कि अनाउंसमेंट के एक दिन बाद एयरटेल ने गुजरात और ओडिशा में अपनी 5जी सर्विस की उपलब्धता का विस्तार किया है। वहीं आज की अनाउंसमेंट के साथ ही एयरटेल 5जी प्लस देश भर के 93 शहरों में उपलब्ध है।

एयरटेल 5जी प्लस कहां-कहां उपलब्धता

यहां उन सभी शहरों के नाम की लिस्ट है जहां एयरटेल 5जी प्लस उपलब्ध है। तो चलिए जानते हैं सभी शहरों के नाम।

देहरादून,अगरतला,नोएडा,कोझीकोड,त्रिवेंद्रम,त्रिशूर,उज्जैन,धर्मशाला,मंडी,बद्दी,ग्वालियर,ईटानगर,रायपुर,दुर्गभिलाई,गाजियाबाद,फरीदाबाद,जयपुर,उदयपुर,पुणे,कोझिकोड,विजाग,लखनऊ,श्रीनगर,सूरत,वड़ोदरा,राजकोट,वारंगल,करीमनगर,शिमला,हैदराबाद,पुणे,पटना,नागपुर,विजयवाड़ा,राजमुंदरी,काकीनाडा,अनुगुल,संबलपुर,बेरहामपुर,बालासोर,कुरनूल,गुंटूर,तिरुपति,मेरठ,गांधीनगर,दिल्ली,जम्मू,मुंबई,चेन्नई,इंफाल,बेंगलुरु,सांबा,कठुआ,उधमपुर,अखनूर,कुपवाड़ा,लखनपुर,खौर,इंदौर,हैदराबाद,सिलीगुड़ी,अहमदाबाद,नागपुर,वाराणसी,कानपुर,पानीपत,गुरुग्राम,गुवाहाटी,प्रयागराज,रांची,जमशेदपुर,भागलपुर,बोधगया,कोयंबटूर, ईटानगर, भोपाल, मदुरै, होसुर, त्रिची,आगरा,मुजफ्फरपुर,कोच्चि,भुवनेश्वर,कटक,राउरकेला,गोरखपुर, राउरकेला,हिसार,रोहतक,कोटा शामिल है।

हवाई अड्डों की बात करें तो डॉ बाबासाहेब अंबेडकर इंटरनेशनल नागपुर में हवाई अड्डा,वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा,बेंगलुरु में टर्मिनल 2, केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel said that its 5G Plus service is available in Dharamshala's Kotwari Bazar, Naddi, Sheela Chowk, Dari, Mcleodganj, Yol Chhawni and Sidhwari areas. Whereas in Mandi, this service is available in Indira Market, Bus Stand, Samkhetar, Bhiuli and Old Mandi areas.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X