Home
News

Airtel का नया ऑफर, इन ग्राहकों को मिलेगा Zee5 का फ्री सब्सक्रिप्शन

भारतीय एयरटेल ने Zee5 के साथ पार्टनरशिप को पहले से ज्यादा मजबूत कर लिया है और अपने ग्राहकों को और भी ज्यादा फायदा देने वाली है। एयरटेल ने ज़ी5 से पार्टनरशिप को मजबूत करके अपने ग्राहकों के लिए Airtel-Zee5 समर बोनांजा ऑफर लॉन्च किया है।

Airtel का नया ऑफर, इन ग्राहकों को मिलेगा Zee5 का फ्री सब्सक्रिप्शन

इस नए ऑफर के जरिए एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को 149 रुपए और उससे ऊपर के सभी प्रीपेड प्लान पर Zee5 के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का फ्री एक्सेस दे रही है। यह ऑफर एयरटेल के पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए भी लागू किया गया है। लिहाजा इस ऑफर का फायदा वो सभी यूज़र्स उठा सकते हैं।

एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए उठाए फायदा

आपको बता दें कि इस ऑफर का फायदा एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए उठाया जा सकता है। आपको बता दें कि एयरेटल कंपनी पिछले कुछ समय से अपने पोस्टपेड प्लान्स के अलावा अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स में भी ओटीटी सेवा का फ्री एक्सेस देना शुरू कर दिया है।

एयरटेल वेबसाइट के अनुसार एयरटेल के 149 रुपए के प्लान या उससे ज्यादा के सभी अनलिमिटेड प्लान लेने वाले यूज़र्स को प्लान की सुविधाओं के साथ-साथ Zee5 का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलेगा। एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों के साथ पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों को भी इस नए ऑफर का फायदा उठा पाएंगे।

12 जुलाई तक रहेगा ऑफर

हालांकि आपको बता दें कि इस ऑफर को भारती एयरटेल ने सीमित समय के लिए ही लॉन्च किया है। इस ऑफर को 12 जुलाई तक के लिए लॉन्च किया है। एयरटेल ग्राहक इस ऑफर का फायदा 12 जुलाई तक एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए उठा सकते हैं।

एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए इस ऑफर को एक्टिवेट करने के बाद आपको Zee5 का ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा। जिसके बाद आप Zee5 के सभी ओटीटी कंटेंट का एक्सेस ले पाएंगे और फ्री में देख पाएंगे।

Zee5 के मुताबिक उनके इस ओटीटी प्लेटफॉर्म में 4,500 से अधिक फिल्में और बहुत सारी टीवी शो की लिस्ट है। इस प्लेटफॉर्म के कंटेंट को कई शैलियों और 12 भाषाओं में पेश किया गया है। एयरटेल और ज़ी 5 की साझेदारी के बारे में बात करें तो इसकी शुरुआत अक्टूबर 2018 से हुई थी। पिछले साल तक एयरटेल इसका फायदा अपने पोस्टपेड ग्राहकों को देती थी जो 499 रुपए से उपर का प्लान खरीदते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bharti Airtel has strengthened the partnership with Zee5 more than ever and is going to give more benefits to its customers. Airtel has launched the Airtel-Zee5 Summer Bonanza offer for its customers by strengthening partnerships with Zee5.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X