Home
News

Airtel का Wayanad भूस्खलन पीड़ितों के लिए खास ऐलान, फ्री डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा इतना सबकुछ

भारती एयरटेल (Airtel ) वायनाड भूस्खलन (Wayanad Landslide) पीड़ितों की सहायता के लिए तीन दिनों के लिए निःशुल्क यानी कि, फ्री सेवा देने का ऐलान किया है।

कंपनी अपने इस ऑफर में फ्री वॉयस कॉलिंग, रोजाना 1GB डेटा और प्रीपेड यूजर्स के लिए 100 फ्री SMS शामिल किया है। कंपनी के इस पहल का उद्देश्य आपदा से पीड़ित लोगों की मदद करना है।

वायनाड में प्रीपेड ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि, भले ही ग्राहकों की वर्तमान योजनाएं खत्म हो गई हों, उन्हें कंपनी के इस खास ऑफर का लाभ मिलेगा।

इन सेवाओं के लिए फिलहाल ग्राहकों को किसी रिचार्ज की आवश्यकता नहीं है। एयरटेल पात्र ग्राहकों को ये लाभ स्वचालित रूप से ऑफर करेगी।

Wayanad पीड़ितों को Airtel ने ऑफर की फ्री सेवा, यहां जानें सबकुछ

प्रभावित प्रीपेड यूजर्स को रोजाना 1GB फ्री डेटा, अनलिमिटेड स्थानीय, STD और रोमिंग वॉयस कॉलिं के साथ रोजाना 100 SMS मिलेंगे। हालांकि, ये लाभ केवल तीन दिनों के लिए वैध हैं और इसके लिए ग्राहकों को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।

एयरटेल ने भूस्खलन से प्रभावित पोस्टपेड ग्राहकों के लिए बिल भुगतान की समय सीमा को अतिरिक्त 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इसका उद्देश्य आपदा से प्रभावित पीड़ितों पर वित्तीय बोझ को कम करना है।

Wayanad पीड़ितों को Airtel ने ऑफर की फ्री सेवा, यहां जानें सबकुछ

इसके अलावा, दूरसंचार ऑपरेटर ने केरल में 52 खुदरा दुकानों को राहत सामग्री संग्रह केंद्रों में बदल दिया है। यह कदम स्थानीय राहत प्रयासों का समर्थन करता है और सहायता संग्रह के लिए एक केंद्रीकृत स्थान ऑफर करता है।
भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा कि, एयरटेल केरल के वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता में खड़ा है।

भारती एयरटेल के प्रयास वायनाड भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए एक खास मदद है। कंपनी की पहल यह सुनिश्चित करती है कि, प्रभावित ग्राहक सेवा में रुकावट या फिर अन्य लागतों की चिंता किए बिना अपनों से जुड़े रह सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Announce Free data, calling and more for Victims of Wayanad Landslide
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X