Airtel Black: अब एयरटेल यूजर्स 1 बिल में उठा पाएंगे मोबाइल के साथ DTH+ब्रॉडबैंड का लाभ
भारती एयरटेल ने Airtel Black नाम से एक नई सर्विस को लॉन्च किया है जो Airtel का All-in-One सॉल्यूशन है। इसका मतलब यह है एक सिर्फ एक ही रिचार्ज या बिल से अपने आप घर में टीवी, मोबाइल और फाइबर को आसानी चला पाएंगे। मतलब अब सिंगल प्लान में इन सभी सर्विसेज का मजा आप आसानी से उठा पाएंगे।

बता दें कि एयरटेल ब्लैक सर्विस में कुल 4 प्लान्स को निकाला है जिसमें सबसे छोटा प्लान 998 रुपए का है।
Airtel Black के चारों प्लान्स की जानकारी
एयरटेल ब्लैक सर्विस में कुल 4 प्लान निकाला है जिसमें टीवी, मोबाइल और फाइबर को चलाने के लिए सुविधा मिलती है और उसके लिए सिर्फ एक ही बिल का भुगतान करना होगा।
- 998 रुपये का एयरटेल ब्लैक प्लान: 998 रुपए के इस प्लान में एयरटेल यूजर्स को दो मोबाइल कनेक्शन के अलावा एक डीटीएच का कनेक्शन मिलता है लेकिन इसमें फाइबर शामिल नहीं।
- 1349 रुपये का एयरटेल ब्लैक प्लान: जबकि अगर 1349 के प्लान की बाट करें तो इसमें यूजर्स को तीन मोबाइल कनेक्शन और एक डीटीएच कनेक्शन मिलता है और इसमें भी फाइबर का कनेक्शन शामिल नहीं है।
- 1598 रुपये का एयरटेल ब्लैक प्लान: इस प्रकार 1598 रुपए के Airtel Black की बात करें तो इसमें यूजर्स को दो मोबाइल कनेक्शन और एक फाइबर कनेक्शन मिलता है लेकिन इसमें डीटीएच का कनेक्शन नहीं दिया गया है।
- 2099 रुपये का एयरटेल ब्लैक प्लान: सबसे बड़े प्लान 2099 रुपए की बात करें तो इसमें यूजर्स को तीन मोबाइल कनेक्शन, एक फाइबर और DTH कनेक्शन मिलता है।
जबकि आपको बता दें कि इन सभी चारों प्लान की वैलीडिटी 30 दिनों की दी गयी है।
कैसे खरीदें Airtel Black सर्विस
यदि आपने भी एयरटेल ब्लैक सर्विस खरीदने का मन बना दिया है तो आप Airtel Thank ऐप से इन प्लान को खरीद सकते है। इसके अलावा आप अपने नजदीकी एयरटेल स्टोर पर जाकर भी एयरटेल ब्लैक सर्विस खरीद सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप 8826655555 पर एक मिस्ड कॉल दें।


Click it and Unblock the Notifications







